रेसलिंग के दीवानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, जालंधर के बाद अब यहां भी युवा 'द ग्रेट खली' बनेंगे। आप भी रेसलर बनना चाहते हैं तो कमर कस लें।
विज्ञापन
2 of 6
the great khali
देश में विदेशों की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। मैं ग्रामीण इलाकों के युवाओं को अधिक से अधिक ट्रेनिंग में देने में जुटा हुआ हूं। यह कहना है ‘द ग्रेट खली’ का। दलीप सिंह राणा उर्फ खली सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब पहुंचे। उनके साथ कई विदेशी महिला और पुरुष रेसलर्स भी थे। कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) के बैनर तले ‘द ग्रेट खली रिर्ट्न्स’ नाम से रेसलिंग इवेंट हिमाचल में होने जा रहा है। इसके दो शो होंगे। पहला शो मंडी में 4 जुलाई और दूसरा शो सोलन पुलिस लाइंस में 7 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
3 of 6
the great khali
इस शो में देसी और विदेशी रेसलर्स का जमावड़ा देखने को मिलेगा। भारत से 24 और विदेशों से 15 रेसलर्स दोनों इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में भिड़ते हुए नजर आएंगे। खली के साथ विदेशी महिला रेसलर्स में कैटी फोर्ब्स, स्कारलेट, जैमी जोन्सन भी थी। सिरमौर में जन्मे खली पहली बार अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश में इतना बड़ा रेसलिंग शो आयोजित कर रहे हैं। खली ने कहा कि जब मैंने विदेशों में रेसलिंग करनी शुरू की थी तो सोचता था कि एक दिन हिमाचल के लोगों के लिए रेसलिंग शो करवाऊंगा। आज मेरा सपना सच होने जा रहा है।
4 of 6
the great khali
डब्ल्यूडब्ल्यूई के पैटर्न पर होगा खेल
द ग्रेट खली ने बताया कि भारत में डब्ल्यूडब्ल्यूई के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। भारत में सात साल से लेकर 60 साल के लोग इस खेल का देखते हैं। खासकर देश की युवा पीढ़ी तो इस खेल की दीवानी है। टीवी पर लोग अपने स्टार रेसलर्स की कोई भी फाइट को देखे बिना नहीं रहते। अब भारतीय दर्शक खासकर हिमाचल के लोग अपने पंसदीदा रेसलर्स को अपने सामने रेसलिंग रिंग में लड़ते हुए देखेंगे। मंडी और सोलन में होने वाले दोनों शो डब्ल्यूडब्ल्यूई केपैटर्न पर खेल आयोजित होगा।
विज्ञापन
5 of 6
the great khali
नशा छोड़कर रेसलिंग से जुड़ रहे युवा
पंजाब में बढ़ते हुए नशे से हो रहे नुकसान के बारे में खली ने बताया कि जालंधर के पास उनकी अकादमी है। कई गांवों के युवा अकादमी में रेसलर्स बनने के लिए पहुंचते हैं। इनके कई साथी जो नशे के आदी थे, उन्होंने जब अपने साथियों को अकादमी में रेसलिंग के जरिए बॉडी बनाते देखा तो उनमें से कई नशा छोड़कर इस खेल में आ गए हैं। खली ने बताया कि अकादमी में देश भर से 300 युवा रेसलर्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। यहां से ट्रेनिंग लेकर कविता देवी, सतिंदर, लवप्रीत विदेशों में रेसलिंग कर रहे हैं।
भविष्य के लिए रेसलर तैयार करने पर फोकस
डब्ल्यूडब्ल्यूई में दोबारा खेलने के सवाल पर खली ने कहा कि अगर मुझे फिर से खेलने का न्योता मिलता है तो फुल टाइम के लिए नहीं खेलूंगा, क्योंकि हमें जालंधर स्थित अकादमी से भविष्य के लिए रेसलर्स भी तैयार करने हैं।