एक बार फिर रिंग में जंग होने वाली है। 25 भारतीय पहलवान 14 विदेशी पहलवानों से भिड़ेंगे। खास बात ये है कि खली भी रिंग में उतरेंगे। पढ़ें शेड्यूल।
विज्ञापन
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
2 of 8
खुद द ग्रेट खली ने इस बारे में लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सीडब्ल्यूई कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट कराने जा रहे हैं। जिसमें रिंग का लाइव रोमांच देखने को मिलेगा। यह 5 मार्च से गुरु नानक स्टेडियम में शुरू होगा।
विज्ञापन
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
3 of 8
खली ने बताया कि भारत से 25 रेसलर और विदेशों से 14 रेसलर शामिल होंगे। भारत से दो महिला रेसलर भी होंगी। जबकि विदेश से आने वाले रेसलरों में से 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल होंगी। विदेश से आने वाले रेसलरों में जिंदर माहल, कैटी, फोरबिस, कोब्वाय, माइक, सिसमसन, रीनी, चीनीस, रबर, माइक नोक्स, यशटिन गैबरियल, अपोलो, बरोडी और संतना शामिल है।
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
4 of 8
लुधियाना में होने वाले मुकाबले से पहले खली 24 को देहरादून और 28 को हरिद्वार में रेसलर दो-दो हाथ करेंगे। इसके बाद लुधियाना में अपना दमखम दिखाने पहुंचेंगे। खली ने कहा कि सरकार को चाहिए कि युवाओं के रेसलिंग की ओर आकर्षित करने के लिए वर्ल्ड कबड्डी कप की तरह रेसलिंग भी करवाएं।
विज्ञापन
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
5 of 8
द ग्रेट खली ने बताया कि उन्होंने पंजाब का नमक खाया है और उसे अदा करने के लिए विदेश से पंजाब आए हैं। पंजाब के युवा रेसलिंग के क्रेजी है। उनको वह रेसलिंग से जोड़ना चाहते हैं। जिसके लिए जालंधर में वह अकादमी भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
6 of 8
खली ने बताया कि उनकी इस अकादमी के अंतर्गत मोगा का लवप्रीत, पानीपत का सतिंदर, चंडीगढ़ का आली, पंकज, लक्ष्मी कांत, दानिश, प्राजय जैसे खिलाड़ी तैयार किए गए हैं। जिनका सिलेक्शन डब्ल्यूडब्ल्यूई में हुआ है। आने वाले समय में फिरोजपुर, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में भी अकादमी खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
7 of 8
खली ने बताया कि उन्होंने उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से बात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस काम में उनका साथ देंगे। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। खली ने बताया कि उन्होंने सरकार से जमीन की मांग की है। ताकि वह अकादमी खोल कर युवाओं को ट्रेनिंग दे सके।
रिंग में जंगः 14 विदेशी, 25 भारतीय पहलवान और खली रिटर्न
8 of 8
खली ने कहा कि अकादमियां खोलने के लिए सहयोग की जरूरत है। जमीन मिल जाए तो बाकी का खर्च वह खुद उठाएंगे। कहने और करने में बहुत अंतर होता है। वे प्रेक्टिल करने में विश्वास रखते हैं। सरकार की ओर से आश्वासन दिया तो गया है। देखते हैं कि वह अपना वादा पूरा करते हैं या नहीं।