फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

Sat, 13 Jun 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
1993 में हुए बम धमाकों से दिल्ली को दहलाने वाला आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को दिल्ली तिहाड़ जेल से शिफ्ट कर दिया गया है। देखिए, कहां है वो अब?
विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

2 of 9
दिल्ली की तिहाड़ जेल से दविंदर पाल सिंह भुल्लर को कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतसर की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद उसे गुरु नानक देव अस्पताल के स्वामी विवेकानंद डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

3 of 9

4 of 9
भुल्लर को स्पेशल एंबुलेंस से अमृतसर लाया गया। एंबुलेंस में दिल्ली से डॉक्टर भी आए थे। इसके आगे-पीछे स्पेशल फोर्स की गाड़ियां चल रही थी। बाद दोपहर भुल्लर अमृतसर केंद्रीय जेल में पहुंच गया। भुल्लर का सुबह दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल शाहदरा में मेडिकल चेकअप करवाया गया था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भुल्लर को अमृतसर रवाना किया गया।

विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

5 of 9
अमृतसर पहुंचने के बाद उसे दोबारा मेडिकल जांच के लिए गुरु नानक देव अस्पताल के मनोरोग वार्ड में भेजा गया। भुल्लर के अमृतसर जेल में ट्रांसफर होने के आदेश पहुंचे के बाद से सरकार और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए थे। डीसीपी परमपाल सिंह ने कहा कि भुल्लर को पूरी सुरक्षा के तहत अमृतसर लाया गया है।

विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

6 of 9
भुल्लर के लिए सेंट्रल जेल में अलग से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल के अंदर ही स्पेशल बैरक बनाई गई है। इस बैरक की जिम्मेदारी एक असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। बैरक में स्पेशल जेल स्टाफ भी तैनात किया गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट आरके शर्मा ने कहा कि जेल में भुल्लर की सेहत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

7 of 9
उसके लिए स्पेशल वार्ड भी रिजर्व रखा गया है। उसकी शारीरिक और मानसिक हालत पर नजर रखने के लिए स्पेशल डॉक्टर भी तैनात हैं। अमृतसर सेंट्रल जेल पहुंचने पर भुल्लर से मिलने के लिए दल खालसा के कंवरपाल सिंह बिट्टू और सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे बाबू सुरता सिंह के समर्थक भी पहुंचे हुए थे।

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

8 of 9
हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने किसी को भी भुल्लर से नहीं मिलने दिया। वहीं शुक्रवार को सेंट्रल जेल कांप्लेक्स के अंदर सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई थी। बाद में पुलिस और जेल प्रशासन ने कंवरपाल सिंह बिट्टू और अकाली दल यूनाइटेड के नेता भाई मोहकम सिंह को भुल्लर से मिलने की इजाजत दे दी।

विज्ञापन

देखिए, दिल्ली दहलाने वाले आतंकी भुल्लर का नया ठिकाना

9 of 9
भुल्लर की पत्नी नवनीत कौर ने कहा कि उसके पति की सेहत काफी खराब है। इसलिए अमृतसर सेंट्रल जेल के अधिकारियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। नवनीत कौर 1994 में अपने ससुरालजनों के साथ कनाडा चली गई थी। अब वह पंजाब आ गई है और इस समय अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में अपने मायके वालों के साथ रह रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें