फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान फिर आया नीचे, 16-17 को बारिश के आसार

Sun, 14 Apr 2019 05:40 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच जाता है। दिन के साथ रातें भी तपने लगती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। आधा अप्रैल बीतने के बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 16 व 17 अप्रैल को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। दोनों दिन करीब 20 से 25 बारिश दर्ज की जा सकती है। उसके बाद 20 व 21 को भी एक पश्चिमी विक्षोभ है, लेकिन वह कमजोर है। हालांकि इससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। कुल मिलाकर बुधवार तक मौसम अच्छा रहने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के पीछे एक नहीं बल्कि कई सारी वजहें होती हैं। कई बार तापमान अधिक होने से थंडरस्टाम (तेज हवाओं के साथ बारिश) आते हैं। इससे भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित होते हैं। आमतौर पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस मार्च तक ही सीमित रहते थे, लेकिन इस बार अप्रैल में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन

3 of 5
मौसम में बदलाव चंडीगढ़ के साथ हरियाणा व पंजाब में भी जारी रहने वाला है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 अप्रैल तक दोनों ही प्रदेश में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलती रहेंगी। कई जगह आंधी भी आ सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी पूरी संभावना है। हवाओं की रफ़्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हालांकि इससे एक फायदा यह जरूर है कि लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार को भी चंडीगढ़ में बादल छाए। इस दौरान तेज हवाएं भी जारी रहीं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। दिन के तापमान में भले ही थोड़ी नरमी दिख रही हो, लेकिन रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और रात का तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना है। रविवार व सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। 16 से मौसम में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें