फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरों से गुस्साए विराट को कहां मिली शांति?

Fri, 19 Feb 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री अनुष्का से ब्रेकअप के सवाल पर हमेशा गुस्से में दिखते विराट कोहली आज शांत नजर आए। उनकी बरसों पुरानी तमन्ना आज पूरी हो गई। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरों से गुस्साए विराट को कहां मिली शांति?

2 of 5
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली के साथ शुक्रवार सुबह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। कोहली ने बताया कि माथा टेकने से उनके ह्दय को काफी शांति मिली है। काफी समय से तमन्ना थी कि श्री दरबार साहिब माथा टेका जाए जिसे आज वाहेगुरु ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरों से गुस्साए विराट को कहां मिली शांति?

3 of 5
विराट शुक्रवार शाम भारत-वाघा सीमा पर अपनी मां के साथ रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। टी-20 वर्ल्ड कप के संबंध में पूछे सवाल के बारे में बताया कि कप जीतने के लिए उनकी टीम खूब मेहनत कर रही है। उम्मीद है कि भारत अगला टी-20 जीतकर फिर एक बार पुराना इतिहास रचेगा।

ब्रेकअप की खबरों से गुस्साए विराट को कहां मिली शांति?

4 of 5
विराट कोहली के साथ बीएसएफ की स्पेशल ब्रांच के डीसी सुनील कुमार थे। गौर हो कि कई दिनों से विराट और अनुष्का के ब्रेकअप की खबरों की चर्चा चल रही है। हालांकि ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि इन दोनों में से किसी ने नहीं की है, लेकिन अफवाहों का बाज़ार दोनों में अनबन की सुर्खियों से काफी गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेकअप की खबरों से गुस्साए विराट को कहां मिली शांति?

5 of 5
यहां गौरतलब है कि विराट को श्रीलंका के खिलाफ़ सीरीज़ से आराम दिया गया था। वहीं, अनुष्का अपनी अगली फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए चली गईं। दोनों ने एक-दूसरे को instagram पर follow करना भी बंद कर दिया है और इस बार valentine's day भी दोनों ने अलग-अलग ही बिताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें