फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के बिना ही टीम ने बनाया विराट प्लान, फुटबॉल खेलते रह गए इंग्लैंड के खिलाड़ी

Fri, 25 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट से पहले ही मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए टीम कप्तान कोहली के बिना ही अभ्यास सत्र में उतरी।
विज्ञापन

2 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
भारत- इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 नवंबर तक मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। वीरवार को दोनों टीमों के लिए स्टेडियम में अभ्यास किया। भारतीय खिलाड़ियों ने कप्तान विराट कोहली और स्पिनर आर.अश्विन के बिना ही अभ्यास किया। 
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में टीम प्रबंधक का कहना था कि वैकल्पिक  प्रैक्टिस होने के कारण विराट कोहली व आर.अश्विन अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। 

4 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किए गए विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया। इसके साथ ही गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। टीम दोपहर  2 बजे स्टेडियम पहुंची और तीन घंटे तक नेट पर पसीना बहाया।
विज्ञापन

5 of 6
अनिल कुंबले - फोटो : अमर उजाला
जंबो ने खुद संभाला मोर्चा- भारतीय क्रिकेट टीम के कोच अनिल कुंबले ने नेट पर खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने कम रन बनाने वाले खिलाड़ियाें को पहले बल्लेबाजी का अभ्यास करने के लिए बुलाया। इनमें के एल राहुल और अजिंक्य रहाणे शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली मे टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
उन्हें तेज गेंदबाजी पर प्रैक्टिस कराई गई। इसकेसाथ ही कुंबले इन खिलाड़ियों को उनकी कमजोरियों को ठीक करने के लिए टिप्स देते हुए भी नजर जाए। इससे पहले सुबह केसत्र में इंग्लैंड की टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। टीम सुबह 9 बजे पहुंची। टीम में कप्तान एलिस्टर कुक ने अन्य साथी खिलाड़ियों ने तीन घंटे तक नेट्स पर पसीना बहाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें