पंजाब के पठानकोट में संदिग्धों को देखा जाना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार संदिग्ध देखे गए, पकड़े गए और वो भी आर्मी की वदी में। जानिए ऐसे ही 5 मामले...
विज्ञापन
2 of 6
PATHANKOT
- फोटो : self
पहला मामला
4 दिन पहले जम्मू से दिल्ली आ रही पूजा एक्सप्रेस में छह कश्मीरी युवकों को पकड़ा गया था। जांच पड़ताल के बाद इनमें से तीन को छोड़ दिया गया था, जिनमें एक एमटेक का स्टूडेंट था। अन्य तीन मूसा के साथी बताए गए और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने पूजा एक्सप्रेस को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रोककर एक घंटे तक तलाशी ली थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एस-7 कोच से 3 संदिग्ध युवकों और उनके पास वाली सीट पर बैठे 3 अन्य कश्मीरी लोगों को भी पूछताछ के लिए उतार लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
Pathankot airbase attack
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा मामला
24 नवंबर को भी पठानकोट के तारागढ़ में आर्मी की वर्दी में दो संदिग्ध देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जिला पुलिस ने स्वैट और आर्मी को सूचित किया। इसके बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। वहीं इसके बाद बमियाल में जेएंडके नंबर की एक आल्टो कार पुलिस नाका तोड़कर निकल गई। पुलिस ने पीछा किया तो यह कार गांव मुठी के पास खड़ी मिली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
4 of 6
पठानकोट में हाईअलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा मामला
पठानकोट में मोहल्ला राजड़ियां में एक बार फिर कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पूरे मोहल्ले में तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे तक चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कुछ नहीं मिला। बाद में मोहल्ले के कुछ लोगों ने किराए के एक मकान में रहने वाले लोगों पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने मोहल्ला वासियों की संतुष्टि के उस घर में भी पड़ताल की और वहां रह रहे लोगों के पहचान पत्र जांचे। लेकिन पुलिस को इस जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 6
पठानकोट में हाईअलर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
चौथा मामला
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के पास तीन हथियारबंद संदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद पुलिस विभाग और सेना में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में प्रदेश भर में हाईअलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। हालांकि, सर्च अभियान चलाया गया और उसमें कुछ नहीं मिला। उसके बावजदू हिमाचल, जम्मू और अन्य राज्यों की तरफ से आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की गई। तब से पंजाब पुलिस और बीएसएफ सर्तक हो गई और प्रदेश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए।
पांचवा मामला
पठानकोट के सरहदी इलाके बमियाल में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे गए थे। जिसके बाद पंजाब और जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया गया। गुज्जर समुदाय के दो लोगों की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी बढ़ा दी गई थी। सूचना मिलने के बाद एसएसपी विवेकशील सोनी, एसपी (ऑपरेशन) हेमपुष्प शर्मा की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। हालांकि सर्च अभियान में कुछ भी सामने नहीं आया है।