उतर भारत में आर्मी के सबसे बड़ी और अति संवेदनशील अंबाला कैंटोनमेंट इलाके में सेना की विशेष टीम ने एक संदिग्ध 'जासूस' को काबू किया है।
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सेना ने पकड़ा 'जासूस', नक्शे-कैमरे बरामद
2 of 6
संदिग्ध 'जासूस' की तलाशी में उससे कुछ नक्शे, मोनोक्यूलर टेलिस्कोप (एक नेत्री दूरबीन), माइक्रो कैमरा फिटेड वीडियोगेम, सिंबोलिक ग्रिड व अन्य संदिग्ध सामान मिला है। यह व्यक्ति सेना के अति संवेदनशील इलाके में घूम रहा था। दस दिन से सेना की विशेष टीम के राडार पर था। जैसे ही वह सैन्य क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाके में घुसा, उसकी निगरानी कर रही टीम को संदेह गहरा गया और उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सेना ने पकड़ा 'जासूस', नक्शे-कैमरे बरामद
3 of 6
सैन्य सूत्रों के अनुसार लोकल मिलट्री अथॉरटिं ने संदिग्ध पकड़े जाने की सूचना सेना हाईकमान को दे दी है। उधर केंद्रीय जांच एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी) ने भी संदिग्ध व्यक्ति से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल करने के बाद नेशनल वाइड अर्लट जारी कर दिया है।
अंबाला छावनी में सेना ने पकड़ा 'जासूस', नक्शे-कैमरे बरामद
4 of 6
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) के हवाले कर दिया है। सैन्य क्षेत्र में काबू किए गए व्यक्ति से संदिग्ध चीजें बरामद हुई है, जिसके आधार पर लोकल मिलट्री अथॉरिटी उसे जासूस मान रही है।
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सेना ने पकड़ा 'जासूस', नक्शे-कैमरे बरामद
5 of 6
संदिग्ध के पास से भारत का पूरा नक्शा, हाथ से बनाए गए अंबाला के कई इलाकों के नक्शे, हाई क्वालिटी मोनोक्यूलर टेलिस्कोप (एक नेत्री दूरबीन), एक वीडियोगेम, जिसमें माइक्रो कैमरा फिट है। कुछ हाथ से बनाए गए सिंबोलिक ग्रिड समेत इलेक्ट्रानिक्स शैविंग मशीन, महंगे पैन, कलर स्कैच इत्यादि चीजें मौजूद है।
अंबाला छावनी में सेना ने पकड़ा 'जासूस', नक्शे-कैमरे बरामद
6 of 6
जगदीप दून, एसीपी, अंबाला पुलिस ने बताया कि अंबाला की सेना अथॉरिटी ने एक संदिग्ध को काबू किया है, जिसके पास नक्शे, एक नेत्री दूरबीन व कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। वह सैन्य क्षेत्र में ही घूम रहा था। सेना ने घंटों पूछताछ के बाद उसे पुलसि के हवाले किया है।