फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपने को उड़ान देकर छूआ आसमां, पर घट गई अनहोनी, ऐसे आई मौत...टूट गया पिता से किया वादा

Wed, 20 Feb 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
पायलट साहिल गांधी
बहादुर बेटे ने सपने को उड़ान देकर आसमां छू लिया, पर एक अनहोनी घट गई और मौत आकर एक झटके में उसे ऐसे ले गई कि मां-पिता, पत्नी व बेटे से किया वादा टूट गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पायलट साहिल गांधी
हम बात कर रहे हैं बंगलुरु में एयर शो के दौरान आपस में टकराने से हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट विंग कमांडर साहिल गांधी की। उन्होंने सोमवार सुबह 9:30 बजे अपने पिता मदन मोहन गांधी से वीडियो कॉलिंग की और वादा किया कि वह एयर शो के बाद घर आएगा। दुर्भाग्य यह रहा कि न तो एयर शो पूरा हो पाया और न ही साहिल गांधी का घर आने का वादा।
विज्ञापन

3 of 7
पायलट साहिल गांधी
पिता से वीडियो कॉलिंग करने के साढ़े 28 घंटे बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे उन्हें अपने बेटे की विमान हादसे में मौत की सूचना मिली, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़  दिया। बंगलुरु के येलाहांका एयरबेस पर 20 से 24 फरवरी तक एयरो-शो का आयोजन होना है। इसको लेकर यहां अभ्यास चल रहा था, जिसमें मंगलवार को सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम के दो विमान आपस में टकरा गए। इनमें एक पायलट साहिल गांधी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।

4 of 7
पायलट साहिल गांधी
ये सदस्य हैं परिवार में
37 वर्षीय विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार में उनके पिता मदन मोहन गांधी हैं, जो एसबीआई से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता डॉ. सुदेश गांधी एचएयू के होम साइंस कॉलेज के फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट से एचओडी रिटायर्ड हैं। साहिल शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम हिमानी है, जो टीसीएस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। कंपनी ने तीन माह पहले ही उन्हें यूके में भेजा है। तब से वे वहीं हैं। साहिल और हिमानी का सवा 5 साल का बेटा रियान है, जो उसकी मम्मी के साथ यूके में है। सूचना मिलने के बाद वे बेटे के साथ भारत के लिए रवाना हो गई हैं। इसके अलावा साहिल का बड़ा भाई नितिन गांधी और भाभी रिके स्विट्जरलैंड में रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
पायलट साहिल गांधी
नहीं थम रहे मां के आंसू, पिता गुमसुम
जब से बेटे साहिल की मौत की सूचना मिली है तब से उनकी मां डॉ. सुदेश गांधी के आंसू तो थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जबकि पिता मदन मोहन गांधी पूरी तरह से गुमसुम हैं। पिता जब भी बोलते हैं तो कहते हैं- शो के बाद आने का वादा किया था... और फिर आवाज आंसुओं में दब जाती है। फिलहाल गांधी दंपती को उनके मित्र और परिजन ही ढांढस बंधा रहे हैं, क्योंकि साहिल की पत्नी और भाई-भाभी विदेश में हैं। साहिल गांधी हिसार के पीएलए क्षेत्र में मकान नंबर 187 का निवासी था।
विज्ञापन

6 of 7
पायलट साहिल गांधी
12वीं कक्षा पास करते ही हुआ एनडीए में चयन
साहिल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचएयू स्थित कैंपस स्कूल से हासिल की। यहां 12वीं कक्षा पास करते ही उनका एनडीए के लिए चयन हो गया था। एनडीए की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्ष 2004 में उन्हें सूर्य किरण एयरोबैटिक्स में जॉब मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पायलट साहिल गांधी
2009 में हिमानी से हुई शादी
साहिल गांधी जिस एचएयू कैंपस स्कूल में पढ़े उसी स्कूल में हिमानी उसकी जूनियर थी। हिमानी भी पीएलए की ही निवासी हैं। एक गली छोड़कर ही उनका घर है। वर्ष 2009 में दोनों की शादी हो गई। यह लव कम अरेंज मैरिज थी। शादी के करीब 5 साल बाद उन्हें एक पुत्र रियान हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें