फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई प्लेन क्रैशः सुरभि को पहले ही हो गया था खतरे का अहसास, मौत से पहले पिता से बोलीं थी ये बातें

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सुरभि गुप्ता
मुंबई प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली सुरभि को शायद पहले ही खतरे का अहसास हो चुका था। उन्होंने उड़ान भरने से पहले पिता से कुछ चौंकाने वाली बातें कही थी।
विज्ञापन

2 of 9
mumbai plane crash
मुंबई के घाटकोपर में वीरवार को क्रैश हुए किंग एयर सी-90 विमान में देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर सुरभि गुप्ता की मौत हो गई थी। सुरभि के अधिवक्ता पिता सूर्या गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जिस विमान को परीक्षण के लिए उड़ाया गया वह काफी पुराना और खस्ताहाल था। उन्होंने कहा कि कंपनी ने खराब प्लेन उड़ाने की इजाजत क्यों और कैसे दी? उन्होंने सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 9
सुरभि गुप्ता
सूर्या गुप्ता ने बताया कि उड़ान से कुछ देर पहले सुरभि ने उन्हें फोन पर कहा था कि उनकी टीम एक ऐसे प्लेन की टेस्ट ड्राइव पर काम कर रही है, जो काफी पुराना और खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि विमान कंपनी लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की जान गई। यूपी के बदायूं की सुरभि गुप्ता कई साल से मुंबई की विमान कंपनी में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। सुरभि की सोनीपत निवासी ब्रजेश से साल 2017 में शादी हुई थी। वह पति के साथ मुंबई में रहती थी।

4 of 9
सुरभि गुप्ता
सुरभि का बिहार और महाराष्ट्र सरकार ने किया था सम्मान
सूर्या गुप्ता ने बताया कि सुरभि देश की पहली महिला एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर थी। उसे कुछ समय पहले ही बिहार सरकार ने सम्मानित किया था। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने भी सम्मानित किया था। सरकार ने उसे एयरबेस के लिए लाइसेंस देने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि सुरभि का शव प्लेन से शनिवार सुबह सोनीपत लाया गया। रविवार को सोनीपत में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शंकर कालोनी स्थित उनके घर से श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

5 of 9
सुरभि गुप्ता
वहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार की मांग के अनुसार प्रदेश सरकार मुंबई प्लेन हादसे की जांच करवाएगी। बता दें कि यूपी के बदायूं की सुरभि गुप्ता कई साल से मुंबई की विमान कंपनी में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। उनकी शादी 2017 में सोनीपत में हुई थी। सुरभि अपने पति ब्रजेश के साथ मुंबई में रह रही थी।
विज्ञापन

6 of 9
सुरभि गुप्ता
मुंबई के घाटकोपर इलाके में वीरवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन क्रैश में सुरभि समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन ने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। वह दोपहर करीब 1.13 बजे घाटकोपर के सर्वोदय नगर स्थित रिहायशी इलाके में निर्माणाधीन इमारत पर गिर गया था। किंग एयर सी-90 विमान 26 साल पुराना था। इसने आखिरी बार 22 फरवरी, 2008 को उड़ान भरी थी। डेढ़ साल से चल रहे मेंटेनेंस के बाद 9 साल में पहली बार यह विमान उड़ान पर था। वर्ष 2014 में यूपी सरकार से खरीदे जाने के बाद इस चार्टर्ड प्लेन को दिल्ली से मुंबई तक ट्रक पर लादकर लाया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
mumbai plane crash
विमान का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी यूवाई एविएशन के मैनेजर अनिल चौहान के मुताबिक, यह विमान करीब डेढ़ साल से मेंटेनेंस कंपनी इंडेमर के हैंगर यानी जहाज पार्किंग में था और अभी तक कंपनी को हैंडओवर नहीं किया गया था। वीरवार को इसे टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। इस विमान के पास उड़ान का योग्यता सर्टिफिकेट भी नहीं था। इलाहाबाद में इस विमान को मामूली क्रैश में काफी नुकसान पहुंचा था। इस पर यूपी सरकार ने मरम्मत के बजाय बेचने का निर्णय लिया था।

8 of 9
mumbai plane crash
2014 में इसे पुणे की एक कंपनी को बेच दिया गया, जिसने इसे यूवाई एविएशन को बेच दिया था। विमान की पायलट मारिया जुबेरी के पति प्रभात कथूरिया ने भी दावा किया है कि खराब मौसम के कारण टेस्ट उड़ान एक दिन टाली गई थी। उनकी पत्नी ने उड़ान से पहले उन्हें बताया था कि मौसम बेहद खराब है, लेकिन कंपनी प्रबंधन जबरन उड़ान भरने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब मौसम ठीक नहीं था, प्लेन ठीक नहीं था तो उड़ान क्यों भरवाई गई।
विज्ञापन

9 of 9
mumbai plane crash
पिता बोले, कल्पना चावला बनना चाहती थी बेटी सुरभि
सुरभि के पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी कल्पना चावला बनना चाहती थी। उनके सपने अधूरे रह गए। वहीं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सुरभि के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुरभि अपनी मर्जी से फ्लाइट में गई थी। उनके स्थान पर अन्य कोई इंजीनियर जाना था। परिजनों द्वारा मामले की जांच कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु मामले की जांच के आदेश दे चुके हैं, फिर भी यदि परिजन किसी भी स्तर पर अपनी बात रखना चाहेंगे तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। इस मामले के जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें