फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में शहीद की पत्नी बोली- सरकार कुछ करें, नहीं तो सभी जवान शहीद हो जाएंगे

Thu, 27 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के एएसआई की पत्नी ने सरकार पर भड़ास निकाली और पीएम मोदी से समाधान करने को कहा।
विज्ञापन

2 of 6
सुकमा नक्सली हमले में शहीद एएसआई नरेश कुमार
हरियाणा के सोनीपत जिले के जैनपुर गांव निवासी नरेश कुमार सुकमा हमले में शहीद हो गए। शहादत की खबर सुनकर परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं उनकी पत्नी राजबाला का कहना है कि सरकार इन हमलों को रोके, अगर ऐसे ही चलता रहा तो सभी जवान शहीद हो जाएंगे। शहीद की पत्नी ने बताया कि नरेश कुमार घर में अकेले कमाने वाले थे। अब उनके लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
सुकमा नक्सली हमले में शहीद एएसआई नरेश कुमार
राजबाला ने बताया कि नरेश कुमार का एक छोटा भाई है, जिसकी अभी शादी नहीं हो रखी है। 2 कमरों के मकान में परिवार रह रहा है। परिवार में उनकी पत्नी राजबाला, एक बड़ी बेटी और दो बेटे हैं। तीनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी आखिरी बार बात रविवार को हुई थी। उस दिन भी ठीक से बात नहीं हो पाई थी क्योंकि मोबाइल में नेटवर्क न होने की वजह से फोन कट रहा था।

4 of 6
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
राजबाला ने बताया कि नरेश कुमार 7 अप्रैल को ही छुट्टी पूरी कर छत्तीसगढ़ गए थे। शहीद नरेश के परिवार व बच्चों के लिए परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है कि सरकार द्वारा उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए। नरेश घर में अकेले कमाने वाले थे, उनके चले जाने के बाद परिवार के लिए सबसे बड़ी समस्या आर्थिक संकट की है। ऐसे में सरकार द्वारा परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
जैनपुर गांव के रहने वाले नरेश कुमार पुत्र छतर सिंह सीआरपीएफ में 1987 में सिपाही के पद पर सोनीपत पुलिस लाइन में भर्ती हुआ था। उसकी पहली पोस्टिंग उस समय मद्रास में हुई थी और उसके बाद नरेश कुमार जम्मू कश्मीर, श्रीनगर, असम, कलकत्ता, अग्रतला, झारखंड में तैनात रहा। उसे मेरठ में 2011 में पोस्टिंग के दौरान प्रमोशन मिला था और उसकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई 2016 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुकमा नक्सली हमले में हरियाणा के दो जवान शहीद
नरेश के पिता छतर सिंह का पांच साल पहले देहांत हो चुका है और एक भाई वजीर परिवार के साथ अलग रहता है। नरेश के परिवार में पत्नी राजबाला के अलावा बेटी प्रीति व दो बेटे प्रीतम, प्रिंस है। नरेश के शहीद होने की जानकारी मंगलवार सुबह 4 बजे सीआरपीएफ के जवानों व पुलिस कर्मियों ने सरपंच निर्मला के घर पहुंचकर दी। आजकल वह सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन में एएसआई थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें