फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन 'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

Sun, 29 Nov 2015 08:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सद्भावना रैली में सुखबीर बादल ने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, गांधी परिवार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
विज्ञापन

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन ‌'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

2 of 6
सुखबीर बादल ने जहां कैप्टन अमर‌िंदर सिंह को बूढ़ा शेर बताया तो आम आदमी पार्टी के नेता को नशेड़ी कह डाला। वहीं, सभी वक्ताओं ने बेअदबी की घटनाओं की निंदा की और इसे कांग्रेस की सोची समझी साजिश करार दिया।
विज्ञापन

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन ‌'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

3 of 6
सुखबीर ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को बूढ़ा शेर बताते कहा कि अकाली-भाजपा ने कैप्टन की कमांड के नीचे कांग्रेस को बार धोबी पटका लगवाया और अब 2017 में भी लगवा दिया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंथक धड़ों के सरबत खालसा में हिस्सा लेने वाले कांग्रेसी नेताओं से दो दिन में इस्तीफा लेकर स्थिति स्पष्ट करें।

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन ‌'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

4 of 6
सुखबीर ने कहा कि गुरु साहिब की बेअदबी बाद श्री अकाल तख्त साहिब और सिखों की पार्लियामेंट एसजीपीसी का अस्तित्व और सरबत खालसा की मर्यादा को खत्म करने का प्रयास किया गया। इन हमलों के पीछे वही ताकतें हैं, जो पंजाब के अमन को आग लगाकर 30 साल पहले का माहौल बनाना चाहतीं हैं।
विज्ञापन

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन ‌'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

5 of 6
सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल ने लोगों को गुमराह कर वोट ले लिए और बाद बिजली की दरें बढ़ाने के साथ अन्य टैक्स लोगों को लगा दिए। उन्होंने कहा कि टोपी वाले कहते है कि पंजाब में नशा है। मैं कहता हूं कि पहले अपने नेता का नशा छुड़ा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा में गरजे बादल, कैप्टन ‌'बुड्ढा शेर' और आप का नेता नशेड़ी

6 of 6
सुखबीर ने कहा कि सद्भावना रैलियां राजनीतिक नहीं हैं। इन रैलियों का एक ही लक्ष्य प्रदेश के लोगों में विश्वास और भरोसा पैदा करना है। रैली में उपमुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ खडे़ करवा कर आगामी विधान सभा चुनाव में फिर अकाली-भाजपा गठजोड़ की सरकार लाने के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें