फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

Fri, 04 Dec 2015 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गुरदासपुर में आयोजित सद्भावना रैली में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने फिर से हुंकार भरी और कई बड़े ऐलान किए। जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

2 of 7
सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया कि प्रदेश में जल्द ही किसानों और व्यापारियों का पांच लाख का बीमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिअद सरकार ने पेंशन राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी है। साथ ही गांवों के लिए सेवा केंद्र भी खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

3 of 7
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश की शांति को भंग करना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली में जुटी भीड़ से सीएम और डिप्टी सीएम गदगद दिखे।

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

4 of 7
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब के युवाओं को नशेड़ी की संज्ञा देकर उनका अपमान कर रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में गुरुद्वारों पर हमला हुआ। कई सिखों को दंगों में जान गंवानी पड़ी। कांग्रेस को पंजाबियों से कोई प्यार ही नहीं है। अब सरबत खालसा बुलाकर शांति भंग करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

5 of 7
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन सिख होते हुए भी ऐसी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं जो सिख विरोधी रही है। सुखबीर ने कहा कि गुरदासपुर को थीन डैम, अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और शाहपुर कंडी डैम, लगातर बिजली सप्लाई यह सब शिअद के कार्यकाल में ही संभव हो पाया।
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

6 of 7
सद्भावना रैली अमन शांति के लिए जरूरी थी। एक माह से प्रदेश में ऐसा माहौल था कि लोग मायूस हो गए थे और खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे थे। कुछ लोग तो राज्य छोड़ने को तैयार थे। यह बात सद्भावना रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल की सद्भावना रैली में सुखबीर ने किए बड़े ऐलान

7 of 7
सीएम बादल ने घोषणा की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जब बठिंडा में रैली करेंगे उसी दिन पटियाला में उनके महल के सामने शिअद-भाजपा गठबंधन भी शक्ति प्रदर्शन करेगा। बादल ने कहा कि यह सद्भावना पंजाबियों को विरसे से मिली है। हमारे गुरु साहिबानों ने हमेशा शांति और सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें