तीन साल पहले जिस युवक के साथ लवमैरिज की थी, उसी ने बेवफाई करते हुए किसी और से शादी कर ली। विवाहिता सह न पाई और..। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
पति की बेवफाई सह न पाई, जिंदा रह न पाई, पर क्यों?
2 of 5
मामला, पंजाब के पटियाला जिले के नाभा इलाके का है। यहां खटड़ा कालोनी की रहने वाली 23 वर्षीय रेखा ने ससुराल वालों से दुखी होकर फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पति की बेवफाई सह न पाई, जिंदा रह न पाई, पर क्यों?
3 of 5
जानकारी के अनुसार रेखा पुत्री राजिंदर ने पड़ोस में रहते राहुल नामक नौजवान से करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तो सब कुछ सही रहा। लेकिन करीब छह माह पहले राहुल बिना किसी को बताए दिल्ली चला गया और वहां दूसरी शादी कर ली।
पति की बेवफाई सह न पाई, जिंदा रह न पाई, पर क्यों?
4 of 5
रेखा की मां ने बताया कि रेखा के ससुराल वाले उसे घर में कैद करके रखते थे व उसे प्रताड़ित भी करते रहते थे। सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले में एसएसपी से मिलने जाना था, परंतु इससे पहले रेखा ने चुन्नी को फंदा बना कर पंखे से लटक कर जान दे दी।
थाना कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। थाना कोतवाली के एसएचओ अमनपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजिंदर कुमार की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।