फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, देखें तस्वीरें

Sat, 19 Dec 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
गुड़गांव से जींद में मायके जाने के लिए निकली महिला ने दो साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, देखें तस्वीरें

2 of 5
हादसा, बहादुरगढ़ स्टेशन के पास आज हुआ। मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। शवों के पास मिले मोबाइल के आधार पर मृतका की पहचान संभव हुई। पुलिस ने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी। दोनों पक्ष यहां पहुंचे। फिलहाल घटना को इतफाक मानकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, देखें तस्वीरें

3 of 5
जींद के राम नगर की रहने वाली रेणू ने करीब तीन साल पहले पंजाब के तपा मंडी जिला बरनाला निवासी इंद्रजीत के साथ शादी की थी। शादी के बाद इंद्रजीत अपनी पत्नी रेणू के साथ गुडग़ांव के सेक्टर-22 में रहने लगा था। वह यहां एक बीयर बार में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी गृहणी थी।

बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, देखें तस्वीरें

4 of 5
बताया गया है कि वह अपने पति से पड़ोस में जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह गुडग़ांव से बहादुरगढ़ के लिए बस में बैठ गई। यहां पहुंचने पर उसने पति को मां के पास जींद जाने के लिए फोन किया। पति ने कुछ दिन बाद जाने को कहा, लेकिन रेणू का फोन स्विच आफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, देखें तस्वीरें

5 of 5
रेणू ने जिस अपनी बेटी सुखप्रीत को मौत की नींद सुलाया है उसके जन्मदिन पर तीन दिन पहले ही दोनों के परिवार वालों ने गुडग़ांव में जमकर खुशियां भी मनाई थी। खुशी अभी कम भी नहीं हुई थी कि मासूम को अपने ही हाथों से मौत देने वाली मां के इस कदम से हर कोई सकते में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें