22 साल की कुंवारी प्रेमिका और 35 साल का अधेड़ प्रेमी, लेकिन अंधा प्यार और उसका उतना ही खौफनाक अंजाम। तस्वीरों में देखिए, सनसनीखेज वारदात।
विज्ञापन
देखिए, 'अंधे' प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम?
2 of 7
ये वारदात हरियाणा के यमुनानगर में हुई। यहां रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में हिमाचल निवासी एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। मौके से प्रेमिका की डायरी मिली है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के गांव डोईवाला निवासी मलकीत (35) का क्षेत्र के ही गांव ब्यास निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
देखिए, 'अंधे' प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम?
3 of 7
मलकीत शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। दोनों घर से भाग निकले। दोनों ने कहीं पर शादी की और यमुनानगर आ गए। यमुनानगर में मलकीत ने ड्राइविंग लाइसेंस की आईडी देकर रचना को अपनी पत्नी बताकर कमरा लिया। उसके बाद दोनों होटल के कमरा नंबर 103 में चले गए। इसके बाद शाम सात बजे के बाद वे कमरे में जाकर सो गए।
देखिए, 'अंधे' प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम?
4 of 7
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे होटल में रह रहे व्यक्ति के पास मलकीत के परिजनों का फोन आया तो उसने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर होटल प्रबंधक को सूचना दी गई। होटल प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
देखिए, 'अंधे' प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम?
5 of 7
दरवाजा अंदर से बंद होने पर दरवाजे के ऊपरी सिरे पर लगा शीशा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों प्रेमी बिस्तर पर मृत पड़े थे और आपस में लिपटे हुए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के पास से एक डायरी बरामद की।
विज्ञापन
देखिए, 'अंधे' प्यार का कैसा खौफनाक अंजाम?
6 of 7
पुलिस ने डायरी और होटल से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचित किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
डायरी में प्रेमिका ने सिंदूर से लिखा कि ‘जीते जी तो हम एक न हो सके, लेकिन मर कर तो हम एक हो रहे हैं, हो सके तो दोनों परिवार हमें माफ कर देना। हमारे मरने के बाद दोनों परिवार हमें इकट्ठे ले जाना।’ डायरी के अंतिम पन्ने पर मृतका ने लिखा, ‘आई लव यू मलकीत’। पुलिस ने डायरी को सुसाइड नोट मानकर कार्रवाई शुरू कर दी है।