श्री हरमिंदर साहिब की परिक्रमा में जीजा-साली ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। असली सच सामने आया तो जानकर सब सन्न रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
दरबार साहिब में जीजा-साली ने की सुसाइड, चौंका देगा सच
2 of 5
बताया जा रहा है कि दोनों को परिवार वालों ने बेदखल किया हुआ है। दोनों दो दिन से यहां ठहरे हुए थे। दोनों मूल रूप से बटाला के निवासी हैं और पिछले एक साल से अपनी पहचान छुपाकर अलग-अलग जगह पर रह रहे थे।
विज्ञापन
दरबार साहिब में जीजा-साली ने की सुसाइड, चौंका देगा सच
3 of 5
दोनों के शव श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में कड़ाह प्रसाद काउंटर के पास मिले। युवक की पहचान अमृतपाल सिंह (30) निवासी वार्ड न. 24 मकान न. 36, आबादी दोलो नंगल नीवीं आबादी और किरणदीप कौर (20) 8ए अर्बन स्टेट निवासी बटाला के तौर पर हुई है।
दरबार साहिब में जीजा-साली ने की सुसाइड, चौंका देगा सच
4 of 5
चौकी गलियारा के इंचार्ज एसएचओ भगवान सिंह ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे श्री हरमंदिर साहिब में स्थित गुरु रामदास सराय में जीजा-साली ने जहर निगलकर जान दे दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि अमृतपाल सिंह के दो बच्चे हैं और किरणदीप कौर कुंवारी थी।
दरबार साहिब में जीजा-साली ने की सुसाइड, चौंका देगा सच
5 of 5
सूचना मिलने पर चौकी गलियारा के इंचार्ज एसएचओ भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी लेकिन शव लेने के लिए कोई नहीं आया।