फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

Mon, 01 Dec 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
‘चंडीगढ़ कार्निवल’ के अंतिम दिन बॉलीवुड सिंगर शफाकत अमानत अली ने अपने गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के शुरुआत में उन्होंने सूफी गीतों से माहौल बनाया।
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

2 of 7
एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों से लोगों की वाहवाही बटोरी। इसके बाद कार्निवल में मौजूद लोग अमानत की रूहानी आवाज से भी रूबरू हुए। कार्निवल की अंतिम शाम युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों ने इंज्वॉय की।
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

3 of 7
बॉलीवुड सिंगर अमानत अली ने एक के बाद एक अपने हिट फिल्मी गीत पेश किए। अमानत ने तेरी झुकी नजर... (मर्डर-3), तेरा मेरा नाम... (आकाशवाणी), फिर ले आया दिल मजबूर क्या कीजिए... (बर्फी) के गीत गाए। इसके अलावा तू ही मेरा... (जन्नत-2), दरमियां... (जोड़ी ब्रेकर्स) के अलावा रॉ-वन फिल्म का दिलदारा गीत सुनाया।

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

4 of 7
इसके बाद उन्होंने युवाओं के मूड को भांपते हुए फिल्म यारियां का अल्ला वारियां..., कभी अलविदा न कहना का मितवा जैसे गीतों से युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

5 of 7
आई हेट लव स्टोरी फिल्म के तेरे बिन गीत को भी युवाओं ने काफी पसंद किया। इसके अलावा देर रात तक अमानत ने सिटी ब्यूटीफुल के लोगों का अपने गीतों से मनोरंजन किया।
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

6 of 7
अमानत की प्रस्तुति के दौरान अचानक पुलिस की अनाउसमेंट होने लगी कि किसी की तीन चाबी मिली हैं। जिसकी चाबी हों वह पुलिस से ले जाए। इस पर अमानत ने चुटकी ली और माहौल को मजाकिया बनाते हुए लोगों से अपनी-अपनी चाबियां चेक करने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शफाकत के गीतों से रंगीन हुई कार्निवल की रात

7 of 7
एसडीएम कशिश मित्तल ने ‘सावन बीतो जाए पहरवा, मन मेरा घबराए, मोरा संइया मोह से बोले न...’ गाई। उनकी मधुर आवाज सुनकर लोगों ने दिल खोलकर तालियों से उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें