कॉलेज कैंपस में सहपाठी स्टूडेंट की हत्या से गुस्साए छात्रों का बवाल। छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
2 of 9
कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट की हत्या पर बवाल। छात्रों ने कैंपस में जमकर हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया। मामला रोहतक के नेकीराम कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के छात्र अनिल की हत्या से जुड़ा है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के बाहर पावर हाउस चौक पर जाम लगा दिया। पौने दो घंटे लगाए जाम में पुलिस अधिकारियों और छात्र-छात्राओं के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
3 of 9
एफआईआर दर्ज करने की धमकी के बाद छात्र सड़क से तो हट गए, लेकिन प्रिंसिपल को बाहर निकालने के लिए उनके रूम तक पहुंच गए। कॉलेज में सवा घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने छात्रों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। साढ़े 12 बजे प्रिंसिपल के कॉलेज के पिछले गेट से निकल जाने पर हंगामा शांत हुआ। छात्रों ने शाम साढ़े 6 बजे पावर हाउस से कैंडल मार्च निकालकर अनिल को श्रद्धांजलि दी।
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
4 of 9
इससे पहले सुबह 9 बजे विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बैठक की। साढ़े 9 बजे करीब 400 छात्र-छात्राएं सड़क पर आ गए। चौक पर जाम के कारण दिल्ली रोड से शहर की ओर जाने वाले और मेडिकल मोड़ से एमडीयू की ओर जाने वाले वाहन बीच में फंस गए। पुलिस ने एकाएक डी पार्क से लेकर पावर हाउस तक के ट्रैफिक का रूट बदल दिया गया।
विज्ञापन
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
5 of 9
15 मिनट बाद डीएसपी अमित दहिया, डीएसपी अमित भाटिया और चारों थानों के एसएचओ और एसडीएम दलबीर फौगाट जमा खुलवाने पहुंचे। छात्रों की अधिकारियों और प्राचार्य से तीखी नोंक झोक हुई। छात्र प्रिंसिपल डॉ. वेदप्रकाश श्योराण के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे। प्रिंसिपल ने भरोसा दिलाया कि मैं भी छात्रों के साथ हूं और सड़क पर बैठ सकता हूं। हम खुद ये मांग कर रहे हैं कि छात्र अनिल की मौत के जिम्मेदार आरोपी जल्द पकड़े जाएं। इस पर भी छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
6 of 9
कुछ देर बाद डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि जल्दी से जाम खोलो और कॉलेज में अपना पक्ष रखो नहीं तो सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस पर छात्र सड़क से हट गए और प्रशासनिक भवन पहुंचकर हंगामा करने लगे। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में रोजाना छेड़छाड़ होती है। प्रिंसिपल को शिकायत करते हैं सर चौकीदार को भेजकर कह देते हैं कि बाद में देख लेंगे।
विज्ञापन
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
7 of 9
छात्रों ने प्रशासन के सामने रखीं प्रमुख मांगे - बिना देरी के प्रिंसिपल का इस्तीफा लिया जाए। - कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल दिया जाए। - अनिल हत्याकांड की पूरी सख्ती से जांच कराई जाए। - गुंडागर्दी और छेड़छाड़ पर तुरंत रोक लगाई जाए। - अनिल के परिवार में से किसी व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
8 of 9
प्रिंसिपल वेदप्रकाश श्योराण का कहना है कि यह राजनीति का मुद्दा नहीं है। हमारे विद्यार्थी गैर जिम्मेदार नहीं हैं। छात्र अनिल को न्याय दिलाना हम सबका फर्ज है। कॉलेज में हंगामा करना या रोड जाम करना इसका हल नहीं है। वहीं पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों तक पहुंच गई है। पुलिस टीमों ने दिल्ली और जयपुर में मंगलवार को रातभर छापामारी की।
कैंपस में साथी की हत्या से बवाल, इंसाफ के लिए सड़कों पर छात्र
9 of 9
अभी तक पहचाने गए पांचों आरोपियों के घरों में भी छापा मारा गया। सूत्रों की माने तो पुलिस अभी तक हत्याकांड के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। जबकि पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्हीं से अन्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।