फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं क्लास की छात्रा ने कर दिया कमाल, बाइक के इंजन से बना दी कार

Fri, 10 Feb 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बाईक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
9वीं क्लास की छात्रा ने बाइक के इंजन से चलने वाली कार बना दी। कार भी ऐसी जिसमें खासियतें बेशुमार, देखिए... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
पानीपत के बाल विकास स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा अनन्या लूथरा ने मोटरसाइकिल के इंजन से एक टू-सीटर कार तैयार कर दिखाई है। 3 महीने की मेहनत और केवल 40,000 रुपए की लागत से  तैयार की गई कार को मारुति कार और होंडा बाइक के पुराने पुर्जों से ही तैयार किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
अनन्या ने अपने पिता के साथ पानीपत में आज इस कार को प्रदर्शित किया। अनन्या के इस प्रयास को पानीपत शहर में काफी सराहना मिल रही है। आज के दौर में कार भला कौन नहीं चलाना चाहता लेकिन कारों के महंगे दामों के चलते अनेक परिवार ऐसे हैं जो अपने इस शौक और इच्छा को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चालकों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाएं भी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। 

4 of 6
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
इन दोनों ही बातों को ध्यान में रखते हुए पानीपत के बाल विकास स्कूल की एक छात्रा ने अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्क्रैप यानी पुराने वाहनों के पुर्जों से ही एक कार तैयार कर दिखाई है। मारुति कार के पुराने ढांचे का प्रयोग करते हुए अनन्या ने हीरो होंडा बाइक का इंजन लगाकर इस कार को तैयार किया है। कार में केवल 2 ही लोग सवारी कर सकते हैं। कार के वजन को कम करने के लिए इसमें कार के रिम पहियों के स्थान पर स्पोक व्हील यानी बाईक के टायरों का ही इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
156CC. का लगा इंजन, 40 की देगी एवरेज
पानीपत में मीडिया के सामने इस कार को प्रदर्शित करते हुए अनन्या और उसके पिता गगन लूथरा ने बताया कि कार एक कांसेप्ट कार है इसमें फोर स्ट्रोक वाले एक इंजन का इस्तेमाल किया गया है तो एयर कूल इंजन भी लगाया है। इंजन की पावर 12.8 एच.पी. यानी 8000 आर.पी.एम. की है और इंजन 156 सी.सी. का लगाकर इस कार को तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाइक के इंजन से बना दी चलने वाली कार
अनन्या के मुताबिक कार 1 लीटर पैट्रोल में 40 किलोमीटर की एवरेज दे रही है। अनन्या ने इस कार का नाम अपने दादा ओमप्रकाश लूथरा के नाम पर रखते हुए इसे ओ.पी.एल. नाम दिया है। कार में 5 गियर हैं और इसे रियर व्हील को चेन के साथ फ्रंटव्हील के साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें