फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

Wed, 05 Aug 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों के मद्देनजर तीन स्टूडेंट्स यूनियन ने पैनल घोषित किया। शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्रों में बड़ा टकराव होते-होते बचा।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

2 of 8
दरअसल, स्टूडेंट सेंटर पर तीनों संगठनों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। सबसे पहले पाल पहलवान स्टूडेंट यूनियन (पीपीएसओ) स्टूडेंट सेंटर पर अपना शक्ति प्रदर्शन करने पहुंची। संगठन के पदाधिकारी स्टूडेंट सेंटर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित ही कर रहे थे कि एनएसयूआई के 200 से अधिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने होने पर टकराव की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

3 of 8
दस मिनट तक दोनों यूनियन के कार्यकर्ता एक-दूसरे केआगे अड़े रहे। कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। यह देख मौकेपर मौजूद पर पुलिस और पीयू सिक्योरिटी ने बीच में आकर पीपीएसओ के कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कहा। पीपीएसओ के हटने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

4 of 8
पीपीएसओ ने अमरिंद्र सिंह कैप्टन बुट्टर को प्रेसिडेंट और खुशपाल सिंह पन्नू को कैंपस प्रेसिडेंट घोषित किया है। अमरिंद्र सिंह ने अपने मैनिफेस्टो के बारे में बताया कि उनका मुख्य मुद्दा पीयू में स्टूडेंट्स को जकड़ रहे नशे के खिलाफ अभियान चलाना रहेगा।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

5 of 8
यूआईईटी के स्टूडेंट लीडर हार्दिक सिंह नैन को एनएसयूआई ने अपना प्रेसिडेंट घोषित किया है। गुरजंट मल्ही को कैंपस प्रेसिडेंट, जीवनजोत सिंह चहल को पार्टी चेयरमैन, हरदीप सिंह लाली को पार्टी प्रेसिडेंट, इंद्र सैनी को ऑल कॉलेज चेयरमैन और शुभ सेखों को ऑल कॉलेज प्रेजिडेंट घोषित किया है। प्रेजिडेंट हार्दिक नैन चार सालों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। नैन पीयू केफेस्ट झंकार के कनवीनर भी हैं।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

6 of 8
दो चुनाव में सक्रिय रहे यूआईईटी के छात्र संगठन युवा ने मंगलवार को हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एचएसए) में विलय की घोषणा कर दी। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में युवा के फाउंडर मेंबर प्रियरंजन ने इसकी घोषणा की। एचएसए प्रेजिडेंट कृष्ण श्यौराण और छात्र नेता जयदीप ने युवा के प्रतिनिधियों का फूल मालाएं पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

7 of 8
कृष्ण श्यौराण ने बताया कि युवा प्रोफेशनल कोर्सेज में सबसे सक्रिय संगठन है। युवा ने स्कॉलरशिप विंडो, विहान, हेल्पिंग हैंड और फ्री मेडिकल कैंप जैसी सेवाओं की शुरुआत की थी। उन्होंने बताया कि युवा के उम्मीदवारों ने पिछले चुनाव में अच्छी खासी वोट लेकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था।
विज्ञापन

तस्‍वीरें: छात्र संघ चुनाव, पुलिस ने टाला यूनिवर्सिटी में टकराव

8 of 8
एचएसए ने युवा छात्र नेताओं को अहम पद भी दिए हैं। जिसमें अखिलेश कुमार को साउथ कैंपस चेयरमैन, मिथिलेश रे को कैंपस इंचार्ज, योगेश्वर दत्त को साउथ कैंपस प्रेसिडेंट और डा. गुरविंद्र सिंह को साउथ कैंपस कोर्डिनेटर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें