फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर गंवाने के बाद भी दिल जीत ले गई ये डांसिंग क्वीन, जानें इनकी पूरी कहानी

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
subhreet kaur
पैर गंवाने के बाद लाखों लोगों के दिल पर इस युवती ने राज किया है। ज़िंदगी में बड़ा हादसा होने के बाद भी इसने सबके दिल जीत लिए हैँ। पढ़िए शुभरीत कौर की कहानी
विज्ञापन

2 of 8
subhreet kaur
हादसे भी ज़िंदगी के सामने छोटे होते हैँ। ये डांसिंग क्वीन शुभरीत कौर के सीखा जा सकता है। एक हादसा पंजाब के संगरूर जिले की शुभरीत कौर के साथ हुआ, जिसने एक पैर रोड एक्सीडेंट में खो दिया। इसके बाद भी उसने हार नहीं मानी और एक पैर से ही डांस करने लगी और कई इनाम भी जीते। 
विज्ञापन

3 of 8
subhreet kaur
शुभरीत अब एक पंजाबी डांसर है और इंडिया गॉट टैलेंट के दूसरे राउंड तक जा चुकी है। रविवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में एक कार्यक्रम में अपने दोस्त के यहां आई शुभरीत कौर ने बताया कि उसके माता-पिता की इच्छा थी की वह पढ़े इसलिए बीएससी नर्सिंग में एडमिशन ले लिया। 
 

4 of 8
subhreet kaur
वर्ष 2009 में 21 अक्टूबर को वह घर आ रही थी कि जीरकपुर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। 7 लाख रुपए खर्च कर शुभरीत कौर की मां ने उसका अॉपरेशन करवाया। इसके लिए उन्होंने लोन भी उठाया लेकिन इस अॉपरेशन में शुभरीत का एक पैर काटना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 8
subhreet kaur
शुभरीत बताती हैं कि उन्होंने आगे बढ़ने के लिए अपने आप को अंदर से मजबूत किया और डांस करना शुरू किया। पहले एक एकेडमी ने उन्हें डांस सिखाने से मना कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ की एक एकेडमी ने उसे डांस सिखाना शुरू किया। 
 
विज्ञापन

6 of 8
subhreet kaur
इसके बाद इंडिया गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया और दूसरे लेवल तक पहुंची। अब वह आसानी से कार ड्राइव कर लेती हैं। हर रोज ढाई घंटे जिम करती है और एक घंटा योगा करती हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
subhreet kaur
इन सबके साथ-साथ घंटों पंजाबी डांस की प्रैक्टिस भी करती है। शुभरती कौर ने कहा कि बड़े सपनों के साथ शादी की थी, लेकिन शादी चल नहीं पाई और उसे वहां से धोखा मिला।
 
विज्ञापन

8 of 8
subhreet kaur
शुभरीत ने बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि मजबूरी, गरीबी व अन्य किसी कारण को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने देना चाहिए। बस हौसलों को मजबूत करके ईमानदारी के साथ सफलता के लिए संघर्ष करो तो मंजिल जरूर मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें