लालू ने बताया कि उन्हें पता है कि कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या करना है? दूरी रखने का नियम भी उन्हें पता है, लेकिन काम की लाचारी की आगे नियम का ध्यान नहीं रहता। एक दूसरे मजदूर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान तो खाना, मास्क और सैनिटाइजर मिल जाता था, लेकिन अब तो वह भी नहीं मिलता। मजदूर छोटे लाल का कहना है कि वह चेहरे पर गमछा डालकर रखते हैं, लेकिन जब काम के लिए भागना पड़ता है तो यह सब ध्यान नहीं रहता।