जिनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने देश में शराबबंदी की, उनके घर पर पथराव किया गया। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
विज्ञापन
2 of 5
हरमन सिद्धू
देशभर के हाईवे के 500 मीटर के दायरे में शराब बंद करवाने वाले हरमन सिद्धू के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है, जिससे उनके घर के शीशे टूट गए। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को कोई पत्थर नहीं मिला है। विदित रहे कि शराब बंदी के बाद से सिद्धू को लगातार धमकियां मिल रहीं थीं। देश की लगभग हर जगह से उन्हें धमकी भरी कॉल्स आ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
हरमन सिद्धू
सिद्धू के मुताबिक शनिवार दोपहर 11 बजकर 42 मिनट पर ड्राइंग रूम का शीशा अचानक से टूट गया। जब शीशा टूटा तो उन्होंने शीशे लगाने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने बताया कि ये शीशा इतना मजबूत होता है कि बिना पत्थर या ईंट की चोट से नहीं टूट सकता। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सिद्धू को 24 घंटे की सुरक्षा दी गई है, लेकिन शीशा कैसे टूटा, सिक्योरिटी को भी पता नहीं चल पाया।
4 of 5
हरमन सिद्धू
जिस वक्त घटना हुई उस दौरान की सीसीटीवी फुटेज में एक स्विफ्ट डिजायर कार सामने से गुजरती दिखाई दे रही है। बता दें कि 47 साल के हरमन सिद्धू ने हाल ही में बताया कि था कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कॉल करने वाले कभी महाराष्ट्र से तो कभी बंगाल से होते हैं। वह कहते हैं कि हरियाणा-पंजाब और राजस्थान से सबसे ज्यादा धमकी भरे फोन कॉल आते हैं।
शीशा टूटने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने जांच भी की, लेकिन कोई पत्थर नहीं मिला है। डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- दिलीप रतन, एसएचओ सेक्टर 19 थाना