फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

Thu, 13 Aug 2015 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले और खुफिया सूचना के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसी दौरान लुधियाना में एक स्कूल के बाहर कारतूस का जखीरा मिलने से मच गया हड़कंप। देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

2 of 10
गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले और खुफिया सूचना के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। इसी दौरान लुधियाना में एक स्कूल के बाहर कारतूस का जखीरा मिलने से मचा हड़कंप। यह जखीरा बुधवार की सुबह लुधियाना के सिविल लाइंस स्थित केवीएम लेन में एक लिफाफे से मिला।
विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

3 of 10
आर्य कालेज फॉर ब्वाएज एवं केवीएम स्कूल के बीच की सड़क के किनारे कारतूसों से भरा लिफाफा पड़ा था, कई कारतूस बाहर बिखरे पड़े थे। स्कूल बस के ड्राइवर ने यह लिफाफा देखा और इसकी सूचना प्रिंसिपल नवीता पुरी को दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

4 of 10
एसीपी रमनीश चौधरी, थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर लिया। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 262 कारतूस .30 कारबाइन एवं पांच डम्मी कारतूस .45 पिस्टल और एक 32 बोर का कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

5 of 10
कारतूसों से भरे लिफाफे को कब्जे में लेने के बाद बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड ने केवीएम स्कूल एवं आर्य कालेज फॉर ब्वाएज करके परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने सभी बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी एसएमएस पर दी।

विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

6 of 10
एसएमएस मिलते ही घबराए अभिभावक स्कूल के बाहर जमा हो गए लेकिन गेटकीपरों ने उनको स्कूल में नहीं जाने दिया। इस पर अभिभावक नाराज हो गए, लेकिन प्रिंसिपल के हस्तक्षेप के बाद अभिभावकों को शांत किया गया। इसके बाद वे छुट्टी करवा कर अपने बच्चों को स्कूल से ले गए।

विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

7 of 10
पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल का कहना है कि इन कारतूस का उपयोग अक्सर शिकार के लिए किया जाता है। सड़क पर आगे पुलिस का नाका लगा था, हो सकता है नाके से पहले घबराहट में कारतूस से भरा लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया गया हो। मामले की बारीकी से और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

8 of 10
कुंदन विद्या मंदिर स्कूल (केवीएम) के बाहर कारतूस बरामद होने से विद्यालय में दहशत का माहौल पैदा हो गया। स्कूल की प्रिंसिपल नवीता पुरी ने बताया कि स्कूल में फटे बम विस्फोट की झूठी अफवाह ने अभिभावकों को भयभीत कर दिया। अभिभावक स्कूल में पहुंचे और अशांति फैलाने की कोशिश की। भीड़ में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने स्कूल के माहौल में अफरा तफरी मचा दी।

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

9 of 10
उधर सुबह पहले सिविल लाइन स्थित केवीएम स्कूल के बाहर लावारिस लिफाफे में शिकारी कारतूस मिले और दोपहर को कैलाश सिनेमा स्थित आर्य स्कूल के पास संदिग्ध बैग की सूचना ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए। बैग में बम होने की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की दुकानों को खाली करा दिया।

विज्ञापन

पंजाब में स्कूल के बाहर मिला कारतूस का जखीरा, मचा हड़कंप

10 of 10
एडीसीपी वन जोगिंदर सिंह की अगवाई में पुलिस पार्टी ने मोर्चा संभाला। सूचना मिलने पर बम स्कवायड भी मौके पर पहुंच गए। बम स्कवायड ने बैग खोला तो उसमें से किसी व्यक्ति के कपड़े निकले। इस पर लोगों के साथ पुलिस ने भी चैन की सांस ली। एडीसीपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि हो सकता है यह किसी की शरारत है या फिर किसी का बैग गिर गया हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि बैग किस व्यक्ति का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें