पांच साल की बच्ची को बोरी में बंदकर पिटाई करने की आरोपी सौतेली मां के खिलाफ पुलिस ने गैरइरादतन हत्या (308) की धारा भी जोड़ी दी है।
विज्ञापन
2 of 7
Stepmother brutality assaults 5-year-old
जिला अदालत ने बोरी में बंद कर पांच वर्षीय मासूम बच्ची से मारपीट की आरोपी सौतेली मां जसप्रीत कौर की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। इससे पहले इलाका मजिस्ट्रेट की ओर से सवाल उठाने के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 (गैरइरादतन हत्या का प्रयास) जोड़ दी।
विज्ञापन
3 of 7
Stepmother brutality assaults 5-year-old
शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जवाब दाखिल किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि केस में आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने बच्ची की पिटाई की दो वीडियो सीडी भी अपने जवाब के साथ दाखिल की। इसके अलावा कुछ फोटोग्राफ भी पेश किए।
4 of 7
Stepmother brutality assaults 5-year-old
पुलिस के अनुसार मां ने बच्ची की देखभाल करने की बजाय उसे गंभीर यातनाएं दी थीं। इससे उसे गंभीर चोटें लगी हैं। आरोपी की पिटाई से ही बच्ची का पैर भी टूटा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के 13 वर्षीय भाई ने सौतेली मां के अत्याचारों की पूरी दास्तां बताई है। उसने भी मां के खिलाफ बयान दिए हैं। पुलिस ने कहा कि अगर आरोपी को जमानत दी गई तो वह जांच को प्रभावित कर सकती है। साथ ही गवाहों और पीड़ितों को धमका सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
Stepmother brutality assaults 5-year-old
बचाव पक्ष की ओर से भी कुछ वीडियो और फोटो पेश किए गए। इनमें दिखाया गया है कि बच्ची के पिता और महिला के पति मनमोहन सिंह ने जसप्रीत कौर से मारपीट की थी। इससे उसे गंभीर चोट आई थी। वहीं, एक वीडियो में दिखाया गया है कि बच्ची पिता की ओर से पिटाई की बात कह रही है। इसके अलावा बेटे से जबरन ढाबे पर काम कराते हुए कि फोटो भी अदालत में पेश की गई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और जवाब सुनने के बाद जसप्रीत कौर की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
Stepmother brutality assaults 5-year-old
चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनाएं : सीसीपीसीआर
चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (सीसीपीसीआर) की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने चंडीगढ़ के डीजीपी को पत्र लिखकर चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनाने को कहा है। पांच वर्ष की बच्ची की पिटाई के मामले में बच्ची की सौतेली मां और उसके पिता को समन कर सीसीपीसीआर में बुलाया गया था। मां नहीं आई थी। पिता ने अपने बयान दर्ज कराए थे।
हरजिंदर कौर ने कहा कि बच्ची के पिता ने बहुत पहले ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने डीजीपी को चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन बनाने को कहा है ताकि मासूमों को कष्ट न हो। उन्होंने कहा कि पिता को वार्निंग दी गई है कि उसे समय पर पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए जाना चाहिए था।