फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: मां ही निकली सात साल की बच्ची की कातिल, ट्यूशन पढ़ने को निकली लेकिन नहीं लौटी, तालाब में मिली लाश

Thu, 18 May 2023 03:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मृतक बच्ची और सौतेली मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के अमृतसर में एक बेरहम मां ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 15 मई को सात साल की बच्ची अचानक गायब हो गई। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। मामला अमृतसर के गांव रामपुरा का है। बच्ची का नाम अभिजोतप्रीत कौर है। मगर अब इस मामले में पुलिस के खुलासे ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, बच्ची की सौतेली मां ने हत्या की और शव को गांव के तालाब में फेंक दिया। मंगलवार रात को पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
बाल्टी में बच्ची की लाश लेकर जाती सौतेली मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिजोतप्रीत कौर बीती 15 मई को अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद पिता अजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस के हाथ लगी। इसमें एक महिला बाल्टी में शव डालकर ले जाते दिख रही है। छानबीन के बाद पता चला कि उक्त महिला मृतक बच्ची की सौतेली मां ज्योति है। ज्योति को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
तालाब में लाश फेंक लौटी सौतेली मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 मई को अभिजोतप्रीत कौर घर से ट्यूशन को निकली थी लेकिन वह टीचर के घर नहीं पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतका के पिता अजीत सिंह ने उसे काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने जानकारी पुलिस को दी। बच्ची कक्षा दो में पढ़ती थी।

4 of 5
सौतेली मां और मृतक बच्ची की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अजीत सिंह ने दो शादी की थी। पहली पत्नी के साथ तलाक होने के बाद अजीत सिंह ने ज्योति के साथ शादी की लेकिन शादी के बाद से ही ज्योति अभिजोतप्रीत कौर को पसंद नहीं करती थी और उसे काफी परेशान करती थी। उसकी दादी उसे काफी प्यार करती थी। घटना वाले दिन अभिजोतप्रीत कौर की बीमार दादी अस्पताल गई थी। ज्योति ने इसी का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस जघन्य अपराध की पूरे गांव में चर्चा है। ग्रामीणों और अभिजोतप्रीत कौर की अध्यापिका के अनुसार वह काफी अच्छी बच्ची थी। स्वभाव काफी हंसमुख था। पढ़ाई में भी वह अच्छी थी। अपनी सौतेली बेटी को मौत के घाट उतारने वाली ज्योति ने भी तीन महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें