पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में सोनीपत के गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन हो रहा है, जिसमें राजनीति के कई दिग्गज मौजूद हैं। इस मौके पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की।
विज्ञापन
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
2 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली व सीएम मनोहरलाल खट्टर चंडीगढ़ से अपने-अपने हेलीकाप्टर से आए। करीब 72 हजार लोगों को पंचायती राज विभाग ने न्यौता दिया है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र शाह, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। इनके अलाव कई दिग्गज नेताओं ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
3 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन के मंच से अमित शाह ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो पार्टियों ने लंबे समय तक राज किया, लेकिन उनके समय में भ्रष्टाचार ने पांव पसारे। बीजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
4 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि हरियाणा में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। दूध की बड़ी डेरियां और सोसाइटी बनाकर हरियाणा और दिल्ली को नकली दूध से छुटकारा दिलाया जा सकता है। हरियाणा के किसान काफी मेहनती हैं और वे विकास की इस योजना में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
5 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
मंच से सीएम खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा कि छोटे से छोटा मकान 50 मीटर का होगा। मनरेगा के तहत गांव की गलियां पक्का करेंगे। 10 हजार की आबादी वाले 120 गांवों को महाग्राम पंचायत का नाम देंगे। सीवर और पानी की व्यवस्था मिलेगी। एक हजार गांवों में सचिवालय बनाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
6 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मंच से अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व के कारण ही हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन पाई। बीजेपी की नीतियों से भी संभव हो पाया कि 11 करोड़ से ज्यादा लोग बीजेपी से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
7 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी जी की पहल से ही ग्राम पंचायतों के पास सीधा पैसा आएगा। उन्होंने घोषणा की कि ग्राम पंचायतों को दो लाख करोड़ रुपये विकास के लिए और दो लाख करोड़ रुपये मनरेगा के तहत मिलेंगे। यह सरकार की ग्राम उदय भारत योजना है, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
8 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
बीरेंदर सिंह ने खट्टर को छड़ा बताया। उन्होंने कहा कि मनोहरलाल खट्टर तो छड़ें हैं, उन्हे इन सबकी आवश्यकता नहीं है। इसलिए ऐसा नियम बदल देना चाहिए। ऐसा होने मंत्रियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सुविधाएं वापिस लेने पर कहा।
हरियाणा में एक मंच पर दिखे राजनीति के दिग्गज, कई बड़ी घोषणाएं
9 of 9
गोहाना में राज्यस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
कहने को सम्मेलन पंचायती राज विभाग करवा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि इसके बहाने भाजपा अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जाटलैंड में अपने आप को मजबूत और पूर्व सीएम हुड्डा को कमजोर करना चाहती है।