फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 'जीरो' ही नहीं, इस मूवी में भी नजर आ सकती हैं श्रीदेवी, कुछ ऐसा होगा रोल

Mon, 12 Mar 2018 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
बेशक श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं, लेकिन उनके चाहने वाले अभी भी उन्हें बड़े पर्दे पर अभिनय करते देख सकेंगे। जानिए कब, कैसे और किस रोल में।
विज्ञापन

2 of 6
sridevi
1997 में फिल्म 'जुदाई' के बाद श्रीदेवी ने बॉलीवुड से लम्बा ब्रेक लिया। 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी की और सुर्खियां बटोरीं। 2017 में 'मॉम' मूवी में उन्होंने एक बार फिर अपने शानदार अभिनय का परिचय दिया, लेकिन ये उनकी आखिरी मूवी नहीं थी।
विज्ञापन

3 of 6
sridevi
सूत्रों के मुताबिक, धड़क मूवी से श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर डेब्यू कर रही है। वहीं इस मूवी में श्रीदेवी के कैमियो की भी चर्चा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं होती, लेकिन श्रीदेवी मूवी में नजर आएंगी या नहीं, ये मूवी रिलीज होने पर ही पता चलेगा।

 

4 of 6
श्रीदेवी
दूसरी ओर, दिसंबर 2018 में आ रही शाहरुख खान की मूवी जीरो में भी श्रीदेवी कैमियो करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह खुद का किरदार निभाती दिखेंगी। पिछले साल यह कैमियो शूट किया जा चुका है। इस दौरान की एक फोटो शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।
विज्ञापन

5 of 6
sridevi death
आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जीरो’ में एक पार्टी सीन होगा, जिसमें श्रीदेवी शाहरुख खान, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में शाहरुख खान बौने के रोल में हैं और उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sridevi death
गौरतलब है कि 54 वर्षीय श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को दुनिया से विदा हो गईं। कोई भी यकीं नहीं कर पा रहा कि वो दुनिया में नहीं रहीं, ऐसे में अपनी चहेती अभिनेत्री को जाने के बाद भी पर्दे पर देखना उनके चाहने वालों के लिए सुखद होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें