फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दुबई से मिली श्रीदेवी की मौत की खबर, पंजाब में ऐसी हो गई थी 'बाप-बेटी' की हालत

Mon, 12 Mar 2018 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
sridevi
जब दुबई से श्रीदेवी की मौत की खबर आई थी, तब पंजाब में 'बाप-बेटी' की हालत ऐसी हो गई थी कि सभी देखते ही रह गए थे। जानिए पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
anil kapoor
दरअसल, श्रीदेवी की मौत की खबर पूरी दुनिया के लिए सदमे से कम नहीं थी। वहीं चंडीगढ़ में मौजूद अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर यह खबर सुनकर सन्न रह गए थे। सिर्फ वे दोनों ही नहीं, बल्कि फिल्म यूनिट के सारे सदस्य गमजदा थे। सोनम कपूर, जूही चावला, अनिल कपूर और राजकुमार राव चंडीगढ़ में विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘एक लड़की को देखा‘ की शूटिंग के सिलसिले में पिछले एक माह से चंडीगढ़ में थे।
विज्ञापन

3 of 6
Sridevi
रविवार को सोनम कपूर की तबीयत थोड़ी खराब थी, लेकिन जैसे ही उनके पास श्रीदेवी के निधन का समाचार पहुंचा, वह पापा अनिल, जूही चावला और राजकुमार राव के साथ फटाफट मुंबई लौट गईं। बालभवन में फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार सेट पर मौजूद यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि अनिल कपूर शनिवार को काफी अच्छे मूड में थे। लेकिन रविवार सुबह जैसे ही उन्हें दुखद घटना की जानकारी मिली, पूरे यूनिट के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई।

4 of 6
Sridevi
लाइन प्रोड्यूसर लाली गिल ने बताया कि अनिल कपूर को देखकर ऐसा लगा मानो अपनी भाभी के निधन की खबर पाने के बाद से वे गहरे सदमे में हैं। उन्होंने यहां किसी से कोई बात नहीं की। गिल ने बताया कि उनकी मुलाकात काफी समय पहले एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ हुई थी। यह तबकी बात है जब जसपाल भट्टी के एक सीरियल को श्रीदेवी प्रोड्यूस कर रही थीं। श्रीदेवी इंटेलिजेंट लेडी थीं। वह जब भी सेट पर बैठती थीं तो सिर्फ अपने रोल की ओर ध्यान देती थीं।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी के बारे में एक्टर कपिल कल्याण का कहना है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन, सनी देओल और अनिल कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ जो फिल्में दीं, उसमें से ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। हिन्दी सिनेमा में श्रीदेवी की जगह दूसरा कोई नहीं ले सकता। वह किसी एक कैरेक्टर से कभी टाइप्ड नहीं हुईं। उन्होंने मां का किरदार भी किया और नगीना में एक संघर्षशील हिरोइन के दमदार रोल में भी नजर आईं। वहीं उन्होंने सदमा जैसी फिल्म में अपने काम से सभी को हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sridevi
टैगोर थिएटर सोसायटी के डायरेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जब वह मुंबई में थे तो श्रीदेवी के पति की ओर से प्रोड्यूस किए गए एक टीवी सीरियल में काम किया था। उस दौरान अक्सर श्रीदेवी से बातचीत हो जाती थी। कोई उनके साथ काम करते हुए असहज महसूस नहीं करता था। वह बेहद साधारण महिला थीं। फिर भी श्रीदेवी में इंटेलीजेंसी क्वालिटी जबरदस्त थी। यूनिट के सदस्यों को एक अच्छा माहौल मिलता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें