बेटी जाह्नवी का हरियाणवी अंदाज देखने से पहले ही श्रीदेवी की धड़कन हमेशा के लिए थम गई। ऑनर किलिंग से कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 6
jhanvi kapoor
श्रीदेवी की अचानक हुई मौत ने हरियाणा सहित दुनिया के प्रशंसकों को सदमा दिया तो उनका भी एक सपना अधूरा ही रह गया। जाह्नवी करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज 2018 में ही तय मानी जा रही है। वहीं यह मूवी हरियाणवी पृष्ठभूमि पर आधारित है।
विज्ञापन
3 of 6
Sridevi
क्योंकि मूवी में ऑनर किलिंग का जो मुद्दा दिखाया गया है, वो हरियाणा से जुड़ा है। मूवी में जाह्नवी का किरदार बिल्कुल हरियाणवी अंदाज में है। श्रीदेवी इस फिल्म को लेकर उत्साहित थीं। उनकी ख्वाहिश थी कि वे बेटी को पर्दे पर अभिनय करते देखें, लेकिन ये चाहत अधूरी ही रह गई।
4 of 6
sridevi
वहीं श्रीदेवी के दुनिया से इस तरह से जाने के बाद उनके प्रशंसक अब उनका अक्स जाह्वनी में तलाशेंगे। प्रशंसकों की यह अपेक्षा भी रहेगी कि जाह्नवी अधिकांश स्टार बेटे और बेटियों की तरह निराश नहीं करेंगी। हालांकि, इसका फैसला फिल्म रिलीज के बाद ही होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Sridevi
बता दें कि हरियाणा में ऑनर किलिंग जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बन रही जाह्नवी कपूर की मूवी ‘धड़क’ से ही ईशान खट्टर डेब्यू कर रहे हैं। ईशान खट्टर टीवी-फिल्म कलाकार राजेश खट्टर और नीलिमा अजीम के पुत्र हैं।
बॉलीवुड का ध्यान है हरियाणा के मुद्दों पर
मटरू की बिजली का मंडोला, NH 10, बॉस, सुल्तान जैसी कई फिल्में हरियाणवी पृष्ठभूमि पर बन चुकी हैं। ये जबरदस्त सफल भी हुईं। इसी शृंखला में हरियाणा की जातीय व्यवस्था, राजनीति और ऑनर किलिंग जैसे इश्यू धड़क में सामने होंगे।