फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व : रोशनी से जगमगाया श्री हरमंदिर साहिब, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तस्वीरें

Tue, 03 Nov 2020 02:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
श्री हरमंदिर साहिब में सोमवार को श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना काल के दौरान पहली बार प्रकाश पर्व मनाने सचखंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया। मुख्य भवन से लेकर श्री अकाल तख्त साहिब तक लाइन में लगे श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े रहे। 
विज्ञापन

2 of 5
श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
माथा टेकने पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने श्री हरमंदिर साहिब में 290 ग्राम सोने का छब्बा भेंट किया। सिख धर्म के प्रचारक भाई इकबाल सिंह के साथ पहुंचे सुरिंदरपाल सिंह और उनकी मां विपिन प्रीत कौर ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह को यह छब्बा सौंपा। सचखंड में कीर्तन करने वालों हजूरी रागी जत्थों के लिए भी इस परिवार ने सोने का बना एक हारमोनियम भेंट किया। 
विज्ञापन

3 of 5
श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
परिवार द्वारा भेंट किया गया यह छब्बा मुख्य भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ऊपर सजाए जाने वाले चन्दोआ साहिब में सुशोभित किया जाएगा। इस अवसर पर तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह भी मौजूद रहे। भाई इकबाल सिंह ने बताया कि परिवार की एक मन्नत पूरी हुई है, जिसकी खुशी में उन्होंने यह छब्बा भेंट किया है।

4 of 5
श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने संगत को बधाई दी। गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाए गए।  प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलों सजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री हरमंदिर साहिब। - फोटो : अमर उजाला
लौंगोवाल ने एसजीपीसी सदस्यों के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेका। ज्ञानी जगतार सिंह ने लौंगोवाल सहित सभी सदस्यों को सिरोपा भेंट किए। इस अवसर पर तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गोहर मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें