फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

Fri, 17 Jul 2015 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
क्या आप जानते हैं कि अधिकतर बच्चों का यौन शोषण होता है। कुछ अपने के शिकार होते हैं तो कुछ दूसरे लोगों के। इसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। देखिए, यौन शोषण का असली सच। रिपोर्टः आशीष वर्मा
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

2 of 11
फिलहाल भारत में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज पर बहुत ही कम स्टडी हुई है। अगर हुई हैं तो उनके सैंपल साइज बहुत ही कम थे। साल 2002 में यूएस की एक स्टडी के मुताबिक घर में इस अपराध में सबसे ज्यादा संलिप्त पिता होते हैं। इसके बाद रिश्तेदारों का नंबर आता है।
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

3 of 11
आसानी से झांसे में आने के कारण बच्चों को सबसे ज्यादा रिलेटिव ही निशाना बनाते हैं। न पकड़े जाने पर धीरे-धीरे इस क्राइम के आदी हो जाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि 21.5 फीसदी पिता ही बच्चों का यौन शोषण करते हैं। अन्य रिलेटिव का आंकड़ा 19.4 फीसदी है।

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

4 of 11
4.9 फीसदी बाहरी लोग भी इस अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। मां 3.9 फीसदी, दोनों पेरेंट्स 8.1 फीसदी और दिन में देखभाल करने वाला 2.7 फीसदी इस अपराध के लिए जिम्मेदार है। न पकड़े जाने पर रिलेटिव धीरे-धीरे इस क्राइम के आदी हो जाते हैं।
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

5 of 11
बच्चों से यौन शोषण को अंजाम देने वाले आरोपियों का रुझान पोर्नोग्राफी देखने के बाद बढ़ता है। पोर्नोग्राफी की लत पड़ने के बाद वे बच्चों को निशाना बनाते हैं। पहली बार बच्चे से यौन शोषण के बाद अगर वे पकड़ में न आएं तो अंदर का डर खत्म होते-होते इसके आदी हो जाते हैं।
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

6 of 11
अक्सर बच्चों को मालूम नहीं होता कि उनके अधिकार क्या हैं। वह नहीं समझ पाते कि उनके साथ जो हो रहा है, वह एक अपराध है। मनोचिकित्सक कहते हैं कि अक्सर बच्चों के साथ ऐसा होता है, लेकिन वे सामने नहीं आते। पहली बात तो उन्हें पता नहीं होती कि वे शिकायत कहां करें। क्या गलत है, सही क्या।
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

7 of 11
ऐसे बचाएं बच्चों कोः बच्चों को समझाएं कि शरीर के किस अंग पर छूना अपराध है, जब भी बच्चा घर से बाहर जाए तो उससे पूछें कि किसी ने आपको छुआ तो नहीं, बच्चा अगर घर पर हो तब भी उससे इस बारे में अक्सर पूछते रहें।

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

8 of 11
बच्चों से पूछे कि स्कूल या खेलकूद के दौरान उन्हें फोटोग्राफी या वीडियो तो नहीं दिखाया जाता। हावभाव से पता चल जाता है कि उसके साथ गलत तो नहीं हुआ। पेरेंट्स आसानी से समझ सकते हैं ये हावभाव। जब भी ऐसी कोई घटना सामने आए तो पुलिस को सूचित करें।

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

9 of 11
ऐसे व्यक्ति से बचें- बच्चों के साथ ज्यादा घुलने-मिलने की कोशिश करते हों। बच्चों को अक्सर अकेले बाहर ले जाने की बात करते हों।  बच्चों को अनडिमांड व सरप्राइज गिफ्ट देते हों। बच्चों को जबरदस्ती किस, गले मिलना और उन्हें पकड़ते हों। किसी व्यक्ति की पर्सनल सेक्सुअल लाइफ डिस्टर्ब हो।

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

10 of 11
मनोचिकित्सक बताते हैं कि एनजीओ, नारी निकेतन केंद्र और समाजसेवी संस्थाएं इस तरह के क्राइम के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। इस तरह की संस्थाओं की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूस के अधिकतर मामले में ऐसे ही स्थानों से आए हैं।
विज्ञापन

बच्चों का यौन शोषण, क्यों, कैसे और करने वाले कौन?

11 of 11
मनोचिकित्सक डाक्टर प्रमोद के मुताबिक पेरेंट्स अमीर हों या गरीब। बच्चों से यौन शोषण की घटनाएं सामने आ रही हैं। पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ संवाद बढ़ाना चाहिए। बच्चों को बताएं कि उनके क्या अधिकार हैं। उनके साथ क्या गलत हो सकता है क्या सही। कुछ भी पता चलने पर तुरंत पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें