फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार में फैमिली संग खूबसूरत वादियों की सैर, ठहरने-खाने की व्यवस्था भी, बुकिंग कराएं

Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
फैमिली ट्रिप
सिर्फ 32 हजार रुपये में परिवार संग खूबसूरत वादियों की सैर करें, खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था भी। ऑफर जारी हुआ है, देखें और बुकिंग कराएं।
विज्ञापन

2 of 6
खूबसूरत वादियां
अब की गर्मियों में आपको रेलवे हिमाचल की वादियों की सैर करवाएगा। आईआरसीटीसी ने छह दिन और सात रात का पैकेज लांच किया है। इसके माध्यम से आईआरसीटीसी चंडीगढ़, शिमला और मनाली की सैर करवाएगा। आईआरसीटीसी ने डीलक्स होटल के संबंध में अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 6
खूबसूरत वादियां
ट्रिप 26 मई से शुरू होगा। पैकेज 32,937 रुपये से शुरू हैं। यह ट्रिपल एक्यूपेंसी के चार्ज हैं जबकि डबल एक्यूपेंसी के लिए चार्ज ज्यादा होंगे। सिंगल एक्यूपेंसी के लिए 34,710 रुपये और 45,660 रुपये का चार्ज होगा। इस पैकेज में एयर इंडिया का रिटर्न एयर टिकट, ब्रेक फास्ट और होटल स्टे शामिल है।

4 of 6
खूबसूरत वादियां
छह दिन गुजरेंगे ऐसे
1- टूरिस्ट को चंडीगढ़ से शिमला ले जाएंगे। इसमें टूरिस्टों को पिंजौर गार्डन ले जाया जाएगा और शिमला में रात का स्टे होगा।
2- टूरिस्टों को दूसरे दिन कुफरी ले जाया जाएगा। कुफरी शिमला के पास छोटा स्टेशन है। उनको स्कैंडल प्वाइंट, क्राइस्ट चर्च, गैटी थिएटर और ग्रिंडलेज बैंक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
खूबसूरत वादियां
3- टूरिस्टों को मनाली के रास्ते में पड़ने वाले पोडोह डैम, हैंनोगी माता मंदिर ले जाया जाएगा। मनाली में रात का स्टे होगा।
4- चौथे दिन हिडिंबा मंदिर ले जाया जाएगा। मानु मंदिर, वशिष्ठ बाथ, वन विहार और तिब्बतन मोनेस्ट्री भी घूमाएंगे। इसके साथ ही टूरिस्ट क्लब हाउस भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खूबसूरत वादियां
5- टूरिस्टों को पांचवें दिन स्थानीय परमीशन मिलने पर रोहतांग के स्नो प्वाइंट ले जाया जाएगा।
6- यात्रियों को चंडीगढ़ लाया जाएगा। इस दौरान कुल्लू में वैष्णो देवी मंदिर, रोज गार्डन और रॉक गार्डन की सैर करवाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें