बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान अभिभावकों के लिए बेहद खास मोबाइल ऐप तैयार की गई है। इस ऐप से पैरेंट्स बच्चों पर घर बैठे ही नजर रख सकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
खास मोबाइल ऐप, जो आपको बच्चों की लोकेशन बताएगी
2 of 5
ये ऐप तैयार किया है चंडीगढ़ के तीन इंजीनियर्स पुष्पिंदर सिंह, आशू जैदका और सचिन भंडारी ने। इस ऐप का नाम है ‘बसआई’।
विज्ञापन
खास मोबाइल ऐप, जो आपको बच्चों की लोकेशन बताएगी
3 of 5
प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ऐप को लांच करते हुए इंजीनियर्स ने बताया कि इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि उनके बच्चे किस जगह पर ट्रेवल कर रहे हैं।
खास मोबाइल ऐप, जो आपको बच्चों की लोकेशन बताएगी
4 of 5
यह ऐप स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। पहले पैरेंट्स को यह ऐप डाउनलोड करना होगा और उसके बाद स्कूल बस में एक एंड्रॉएड फोन फिट कराना होगा, जिसमें कैमरा लगा होना चाहिए। बाद में उस फोन के साथ वह ऐप कनेक्ट करना होगा, जो कि पेरेंट्स के फोन पर डाउनलोड है।
इसके कनेक्ट होने के बाद पेरेंट्स स्कूल बस में हो रही हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। यह ऐप 3जी और 2जी में आसानी से प्रयोग हो सकता है। यहीं नहीं इसे वेबसाइट के साथ भी कनेक्ट किया है, ताकि पेरेंट्स अपने लैपटॉप या पीसी के जरिए भी अपने बच्चों पर नजर रख सकें।