ब्लू व्हेल गेम के शिकंजे में फंसे लोगों को बचाने के लिए प्रशासन के पास कोई खास योजना नहीं है। पंचकूला पुलिस के अनुसार अब भी 11 स्टूडेंट्स इस गेम के शिकंजे में फंसे हैं। सहमे कई अभिभावकों ने घर में वाई फाई बंद कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
The Blue Whale game
वहीं स्कूल प्रिंसिपल का मानना है कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान नहीं दे रहे हैं। ब्लू व्हेल गेम के कारण गलत लिंक न आए। इसलिए घर का वाई फाई भी बंद कर दिया है। बच्चों को अपने सामने ही कंप्यूटर पर पढ़ने के लिए कहते हैं। ब्लू व्हेल गेम के प्रति जागरूकता पैरेंट्स में कैसे हो। यह प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से बताया जाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
बच्चों की हर गतिविधि पर रखें नजर
बच्चों की हर गतिविधि पर पैरेंट्स नजर रखें। आज केसमय में पैरेंट्स वर्किंग होने के कारण बच्चों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण बच्चे अकेला महसूस करते हैं। बच्चों के लिए समय दें। उनसे पैरेंट्स बात करें।
गुलशन कालरा , पैरेंट्स
4 of 7
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
बच्चों के नहीं दें मोबाइल
अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल फोन देने से परहेज कराना चाहिए। मोबाइल पर गलत लिंक नहीं आएगा तो स्टूडेंट्स को इससे कोई परेशानी नहीं होगी।
डा. परमिंदर दुग्गल ,प्रिंसिपल, अंकुर स्कूल सेक्टर - 14
विज्ञापन
5 of 7
Blue Whale Challenge
बच्चों पर नजर रखें पैरेंट्स
टीचर तो स्कूल में स्टूडेंट्स नजर रख रहे हैं। स्कूल से जब स्टूडेंट्स घर जाते हैं तो कई बार स्टूडेंट्स अपने को अकेला फील करते है। परिजन बच्चों पर नजर रखें। अगर वह सही तरीके से नजर रखेंगे तो कोई दुर्घटना नहीं हो सकती है। बच्चों से बातचीत करें। कंप्यूटर अधिकतर स्टूडेंट्स का अपने सामने चलाएं।
विभा रे, प्रिंसिपल , डीएवी स्कूल सेक्टर -8
विज्ञापन
6 of 7
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
एड और साइट ब्लाक करें
आप यदि अपने बच्चे को कंप्यूटर इस्तेमाल करने के लिए दे रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। कहीं ऐसा न हो कि कोई लिंक आए और बच्चा उसको क्लिक कर दे। आप इंटरनेट के लिए जो भी ब्राउजर यूज कर रहे हैं उसमें यह सुविधा है कि आप साइट को ब्लाक कर सकते हैं। चाहे गूगल क्रोम में जाएं या फिर फायर फाक्स में, आप इसकी सेटिंग में जाकर ब्लू व्हेल सर्च करके सारी साइट्स को ब्लाक पर डाल दें।
अपने कंप्यूटर पर एड ब्लॉक कर जरूर लगाएं। जिससे कि आपके कंप्यूटर पर एड न आ सकें। इसके साथ ही मोबाइल पर भी यही सारी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। कोई फालतू का लिंक या मैसेज न आए इसलिए मैसेज सेटिंग में जाकर अननोन मैसेज और काल को ब्लाक कर दें।
ध्रुव पांडे, मैनेजिंग डायरेक्टर, मैक्सोसिस लिमिटेड