जानिए बच्चों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला ब्लू व्हेल गेम क्या है और यह बच्चों को या फिर कहा जाए तो अपना शिकार कैसे ढूंढता है...
2 of 7
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
द ब्लू व्हेल किलर चैलेंज को रूस के सायकॉलजी के स्टूडेंट फिलिप बुदेकिन ने ईजाद किया था। उसे उसकी यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। वह कहता था कि वह इस गेम के ज़रिए सोसायटी को साफ करना चाहता है और ऐसे लोगों को मिटा देना चाहता है जो समाज के किसी काम नहीं आने वाले।
3 of 7
blue whale
- फोटो : blue whale
बाद में एक और 17 साल की रूसी लड़की को पकड़ा गया है जिसे इस गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पहले यह लड़की इस खेल में भागीदारी करती थी। उस पर आरोप है कि उसने उन 50 चैलेंजों को बढ़ावा दिया है जिसमें इस गेम को खेलने वाले लोग खुद को नुकसान पहुंचाते हैं।
4 of 7
blue whale
ऐसे बच्चों को ढूंढते हैं
ना तो आप ऐडमिन को ढूंढ सकते हैं और ना ही डाउनलोड कर सकते हैं। वे खुद आपको ढूंढते हैं। वे इंटरनेट को छान मारते हैं और कुछ लोगों को मार्क करते हैं। ऐसे लोगों से ये संपर्क करते हैं। ये अपने टारगेट्स की पब्लिक प्रोफाइल, इंस्टाग्राम और दूसरी सोशल पोस्ट्स मॉनिटर करते हैं। ये लोग वीके डॉट कॉम नाम के रूसी सोशल मीडिया नेटवर्क के डेथ या सुसाइड ग्रुप्स से भी लोगों को चुनते हैं।
5 of 7
blue whale
- फोटो : blue whale
इसलिए मुश्किल बनता है
थिअरी के मुताबिक, जब वे प्लेयर चुनते हैं तो वे एक रिक्वेस्ट भेजते हैं, जिसे अक्सेप्ट करनी होती है, जिससे उन्हें आपके सारे ऑनलाइन डेटा का ऐक्सेस मिल जाता है। इस डेटा के आधार पर ये लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और टास्क पूरे करवाते हैं। ये टास्क पूरा ना करने पर वे खिलाड़ी के परिवार को नुकसान पहुंचाने या इंटरनेट पर उसे बदनाम करने जैसी धमकियां देते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
blue whale
नहीं कर सकते हैं ब्लॉक
पहली चीज़, यह कोई खेल दूर-दूर तक नहीं लगता। कोई एक व्यक्ति नहीं है जो इसे चला रहा है। इस गेम के निर्माताओं को जेल में डालने के बावजूद यह फैल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके कई वर्जन बन गए हैं और कई क्यूरेटर इन्हें फैला रहे हैं।
पुलिस और तमाम कानूनी संस्थाएं इसे बंद करने पर दिमाग लगा रही हैं। यह इतना फैल चुका है कि इसे बैन करना संभव नहीं है। क्यूरेटरों के आईपी अड्रेस ट्रैक करने पर भी कोई नतीजा नहीं निकला है।