फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अमरनाथ यात्रा में इस बार नहीं पड़ेगा कोई विघ्न, खास इंतजाम किए गए हैं

Sat, 29 Apr 2017 09:28 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अमरनाथ यात्रा
बाबा बर्फानी के भक्त इस बार बिना किसी विघ्न के अमरनाथ यात्रा पूरी कर सकेंगे, क्योंकि लोगों के लिए बेहद खास इंतजाम किए गए हैं। डालिए एक नजर।
विज्ञापन

2 of 7
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
पानी पड़े या आग लगे या कड़ाके की सरदी। बाबा के भक्तों पर शिविर में कोई असर नहीं होगा। बाबा के भक्तों के लिए फायर प्रूफ टेंट का निर्माण होगा। ऐसी शिविर पहली बार तैयार किया जा रहा है। ऐसा व्यवस्था पिछले वर्षो में वहां पर भंडारा कमेटियों की कई शिविरों में आग लगने की घटना के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
amarnath yatra - फोटो : file photo
समुद तल से करीब 13 हजार फुट ऊंचाई पर विराजमान बाबा अमरनाथ बर्फानी की राह को भंडारा लगाने के साथ ही साथ बाबा के भक्तों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेगी। यह सुविधा चंडीगढ़ की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल की ओर से होगा। शिव पार्वती सेवादल की ओर से इस बार विशेष प्रकार के टेंट लगाया जा रहा है। पफ पैनल पर आधारित यह टेंट भक्तों को ठंड से बचाएगा। यह टेंपरेचर को मेनटेन रखेगा।

4 of 7
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
बाबा के भक्तों को अधिक कंबल और रजाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिव पार्वती सेवादल की ओर से बालटाल दुमेल में भंडारा का आयोजन होगा। भंडारा की तैयारियां जोरों पर है। बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा 29 जून से शुरू होगी जो रक्षा बंधन तक चलेगा। बाबा के दर्शन के लिए ट्राइसिटी से भी बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। बालटाल से बाबा की गुफा 12 किलोमीटर है।
विज्ञापन

5 of 7
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
24 घंटा नॉन स्टॉप भंडारा चलेगा। 24 घंटे भक्तों के लिए गर्म पानी, रहने की सुविधा, पैर की थकावट को दूर करने के लिए फुट मसाजर, किसी भक्त को सांस की दिक्कत है तो उसे आक्सीजन की सुविधा भी मुहैया शिव पार्वती सेवादल की ओर से होगा। इसके लिए आक्सीजन मेकिंग मशीन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

6 of 7
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
कंबल और रजाई की भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था होगी। 70 सेवादार और संस्था के पदाधिकारी भक्तों की सेवा में शिविर में तैनात रहेंगे। गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस भी शिविर में तैयार रहेगी। बाबा बर्फानी के लिए पूरे देश से 150 भंडारा कमेटियां भंडारा लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
इस बार भक्तों के लिए विशेष सुरक्षा सहित शिविर का निर्माण होगा। फायर प्रूफ और वाटर फ्रूफ टेंट के अलावा टेंपरेचर को भी मेनटेन रखने वाला शिविर का निर्माण बालटाल में होगा। पफ पैनल पर आधारित टेंट का निर्माण होगा। अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भंडारा लगाने के लिए अनुमति के लिए आवेदन भेज दिया गया है।
- राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, शिव पार्वती सेवा दल चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें