पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले के बाद मीडिया में आए एसपी सलविंदर के बयान की पड़ताल की गई तो झूठ सामने आ गया है। देखिए, विशेष रिपोर्ट।
विज्ञापन
आतंकी हमला, SP के बयान का झूठ आया सामने
2 of 7
अब तक एसपी सलविंदर सिंह बयान में ये ही कहते रहे कि वो अकसर दरगाह पर जाते रहते हैं। वहीं, पंजपीर दरगाह के संचालक सोम ने सलविंदर की बातों पर दावा किया जाए कि एसपी पहली बार ही दरगाह पर माथा टेकने आए थे, इससे पहले वे कभी दरगाह पर नहीं दिखे।
विज्ञापन
आतंकी हमला, SP के बयान का झूठ आया सामने
3 of 7
संचालक ने कहा कि 31 दिसंबर को सुबह एसपी सलविंदर सिंह के दोस्त राजेश वर्मा और कुक मदनलाल यहां आए थे। उन्हें यहां कोई काम नहीं था फिर भी वो करीब एक घंटे तक यहां टहलते रहे। उसके बाद वे यहां से चचले गए। उसी रात को दरगाह बंद होने का टाइम हो रहा था।
आतंकी हमला, SP के बयान का झूठ आया सामने
4 of 7
रात करीब 8:30 बजे खुद एसपी ने संचालक सोम को फोन किया और दरगाह खुला रखने को कहा और 9 बजे दरगाह पर पहुंचे और आधे घंटे बाद 9:30 बजे चले गए। उनके साथ तीन लोग और थे। एसपी ने यहां एक और बात छुपाई कि 31 दिसंबर को ही सुबह उनके दोस्त राजेश और उनका कुक मदन गोपाल दरगाह पर गए थे।
विज्ञापन
आतंकी हमला, SP के बयान का झूठ आया सामने
5 of 7
गौरतलब है कि पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हमला करने वाले आतंकियों ने वारदात से पहले एसपी सलविंदर और उनको साथियों को अगवा कर लिया था। बाद में उन्हें एक-एक कर के वाहन से फेंक फरार हो गए। यह वाहन एयरफोर्स स्टेशन के पास ही बरामद किया गया।
विज्ञापन
आतंकी हमला, SP के बयान का झूठ आया सामने
6 of 7
एनआईए की टीम ने एसपी सलविंदर के कुक और दोस्त राजेश वर्मा से भी पूछताछ की। तीनों से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली गई। एसपी ने मंगलवार को मीडिया से कहा था कि वे रात को दरगाह से मत्था टेक कर लौट रहे थे जबकि, राजेश ने जानकारी दी थी कि आतंकी चॉकटेल और एनर्जी ड्रिंक ले रहे थे।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने गुरदासपुर के अगवा एसपी सलविंदर के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने समय रहते ही सारी जानकारी देने की बात कही थी। एसपी सलविंदर ने दावा किया है कि अगर अधिकारियों ने उनकी दी गयी सूचना पर कार्रवाई की होती तो पठानकोट आतंकी हमले से बचा जा सकता था।