एक्टर आमिर खान की 'दंगल' की रियल बेटियों से साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी यानी राष्ट्रपति मून-जे-इन की पत्नी किम जुंग सूक ने मुलाकात की, देखिए तस्वीरें। इस दौरान मेहमान को बेहद स्पेशल तोहफा भी दिया गया।
विज्ञापन
2 of 5
फोगाट बहनें
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन अपनी पत्नी किम जुंग सूक के साथ इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरे के तहत मंगलवार को उन्होंने इंटरनेशनल पहलवान गीता और बबीता फोगाट से मुलाकात की। मुलाकात के वक्त गीता और बबीता के साथ उनके पिता महावीर सिंह फोगाट और उनकी मां दया कौर भी मौजूद थीं। यह मुलाकात दिल्ली के ओबरॉय होटल में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
फोगाट बहनें
बताया जा रहा है कि साउथ कोरिया की फर्स्ट लेडी को फोगाट बहनों की लाइफ पर बनी आमिर खान की मूवी दंगल बेहद पसंद आई थी, इसलिए उन्होंने भारत दौरे के दौरान दोनों बहनों से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। दौरे से पहले ही मुलाकात की तैयारी हो गई थी। वक्त और जगह तय कर लिया गया था।
4 of 5
फोगाट बहनें
मुलाकात के दौरान फोगाट परिवार ने साउथ कोरिया के राष्ट्रपति की पत्नी को कुछ तोहफे भी दिए गए। इनमें एक गदा, एक साड़ी और चांदी के लक्ष्मी-गणेश और हनुमान जी की मूर्ति शामिल है। महावीर फोगाट ने साउथ कोरिया के नाम एक संदेश भी लिखकर दिया। उन्होंने उनपर लिखी गई बायॉग्रफी 'अखाड़ा' की एक प्रति भी उन्हें सौंपी है।
मीटिंग के दौरान फर्स्ट लेडी किम जुंग सूक ने कहा कि साउथ कोरिया में भी लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जाता, जो मिलना चाहिए। सरकार इस दिशा में काम कर रही है। इस बीच दो पहलवान बेटियों के संघर्ष की कहानी यह मूवी आई। साउथ कोरिया में इस मूवी को देखने का काफी क्रेज था।