युवती को किडनेप करके उसे रात भर घुमाया, गैंगरेप किया, फिर कत्ल करके शव के बर्बरता की और फेंक दिया। मामले में एक महीने बाद सच सामने आया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Rohtak gang rape
सोनीपत की बेटी को अगवा करके दिल्ली की 'निर्भया' दरिंदगी अंजाम देकर रोहतक में फेंक दिया गया था। मामले में डीएनए की रिपोर्ट आ गई है, जिससे साफ हो गया है कि दोनों दोस्तों ने युवती संग गैंगरेप किया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि होने से पुलिस की जांच को बल मिला है। पुलिस का दावा है कि मामले की चालान रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। चालान के साथ जमा कराने के लिए युवती का जाति प्रमाण पत्र भी पुलिस को मिल गया है।
विज्ञापन
3 of 6
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ा था। रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। कीर्तिनगर निवासी सुमित को सीआईए ने तमंचे सहित पकड़ा तो इस घटना का खुलासा था।
4 of 6
rohtak rape
आरोपी ने बताया था कि वारदात में कबीरपुर का रहने वाला उसका साथी विकास भी शामिल था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। जांच में सामने आया कि सुमित और विकास दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। सुमित ही युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था और गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। डीजीपी बीएस संधु ने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Rohtak gang rape
डीजीपी ने कहा था कि एक माह में कोर्ट में चालान पेश कर दिया जाएगा और पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले में चार माह के भीतर ही फैसला हो जाए। डीएनए रिपोर्ट आने के अलावा चालान पेश करने में एक और बाधा दूर हो चुकी है। मामले में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट भी जोड़ रखा है। आरोपी विकास यादव के कारण यह एक्ट जोड़ा गया था।
चालान जल्द होगा पेश : एसपी
कोर्ट में चालान पेश करने के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था जो अब मिल गई है। डीएनए रिपोर्ट में दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई है। चालान पहले से ही तैयार है। अब चालान जल्द पेश कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
- अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक