फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, मेरी सांस खींच रही है'...और बाप की आंखों के सामने दम तोड़ गई 3 साल की बेटी

Mon, 26 Feb 2018 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
हाथ पकड़कर बोली- आप कहीं मत जाना, मेरी सांस खींच रही है और बाप की आंखों के सामने 3 साल की बेटी ने दम तोड़ दिया। पढ़ें दर्दनाक कहानी...
विज्ञापन

2 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। पटेल नगर की रहने वाली तीन साल की बच्ची की मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। उसके बाद मृतका के घर में चीख पुकार मची है। पिता पवन बेसुध हैं, होश आते ही रोने लगते, कहते हैं मरने से पहले वंशिका के साथ बिताएं पलों को याद करता हूं, तो कलेजा फट जाता है। वंशिका सांसें खींच रही थी, आंखें निढाल थीं, वह उठाकर डॉक्टर के पास जाने लगे तो बोली- कहीं मत जाओ, मेरे पास बैठे रहो।
विज्ञापन

3 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पवन ने बताया कि वंशिका की तबीयत खराब होने के बाद वे उसे मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवा दिलाने के लिए ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने बच्ची को गलत इंजेक्शन लगा दिया। बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। थाना सिविल लाइन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की मौत उसके जन्मदिन के एक दिन बाद हो गई।

4 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पटेल नगर निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी वंशिका (3) का सोमवार को जन्मदिन था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी बेटी को मंगलवार तीसरे पहर आईटीआई के पास राठधना रोड स्थित देव मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। साथ ही कहा कि इसे घर ले जाओ आराम हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पवन ने बताया कि घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बच्ची की हालत अधिक बिगड़ गई। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पवन ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने पवन के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
baby
बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी बच्ची की मौत हो गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें