फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग, हाई वोल्टेज ड्रामा देखिए

Thu, 27 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए, जब एक बुजुर्ग गले में फदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर बैठ गया। करीब 40 घंटों तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
मामला हरियाणा सोनीपत का है। राई के गांव दीपालपुर में ढाई साल पहले एक लड़की से गैंगरेप के मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़िता का बुजुर्ग ताऊ बिजली के हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़कर बैठ गया। दो साल में वह तीसरी बार ऐसा कर चुका है, लेकिन इस बार बुजुर्ग ने कपड़े का फंदा बनाकर उसका एक सिरा टावर से बांध दिया और दूसरे सिरे को अपने गले में डाल रखा था।
विज्ञापन

3 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को करीब दो माह पहले आरोपियों ने यूपी में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुजुर्ग की मांग पर गांव के ही दो युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अमरोहा जिले के गांव झझरौला में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसका बेटा गैंगरेप के मामले में गवाह था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र का शव वहां पर एक ऑटो में मिला था।

4 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
बुजुर्ग ने 4 जुलाई, 2015 को बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया था कि गांव बहालगढ़ निवासी संजय अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया था। उसने उसकी भतीजी के अपहरण का प्रयास किया था। इतना ही नहीं आरोपी उसकी बेटी से करीब डेढ़ वर्ष पहले दुष्कर्म कर चुका है। इस मामले को लेकर 2 सितंबर 2015 को बुजुर्ग बिजली के टॉवर पर चढ़ गया था। उसने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। उसे 5 सितंबर, 2015 को उन्हें समझाकर नीचे उतारा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
फिर पुलिस ने युवती के बयान पर 5 सितंबर, 2015 को ही संजय, सतपाल, मनोज व एक अन्य युवक पर सामूहिक दुष्कर्म करने व गांव की ही उसकी एक सहेली पर आरोपियों की मदद करने का केस दर्ज किया था। युवती ने बताया था कि मोनिका उसे किताब लाने के बहाने सोनीपत लेकर गई थी। वहां एक कमरे पर ले जाकर उसे शीतल पेय में कुछ मिलाकर पिला दिया था। युवती ने बताया कि वह बेहोश हो गई, जिसक फायदा उठाकर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

6 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
इतना ही नहीं उसकी अश्लील तस्वीर ली गई, जिन्हें बाद में इंटरनेट पर डाल दिया गया था। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 1 अक्टूबर, 2015 को फिर से पीड़ित युवती का ताऊ टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे समझा बुझाकर टावर से नीचे उतार लिया था। बुजुर्ग का कहना है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन ही देती है। पहले भी झूठे आश्वासन दिए गए थे। किसान ने प्रशासनिक अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों को भी खरी-खरी सुनाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गले में फंदा डालकर 50 फुट ऊंचे टॉवर पर जा बैठा बुजुर्ग
दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
बुजुर्ग की मांग पर आरोपी संजय व आजाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसान को टॉवर से नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें