फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

Thu, 14 Jan 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
बड़े पर्दे पर नीरजा की बहादुरी को फिल्म के किरदार से लोगों के सामने लाने वाली सोनम कपूर ने चंडीगढ़ में शहीद जांबांज कर्नर की पत्नी को नीरजा भनोट अवार्ड से सम्मानित किया। देखिए उनके बारे में।
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

2 of 7
सम्मान समारोह का अयोजन चंडीगढ़ के सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45 में किया गया। कार्यक्रम में सोनम कपूर ने बेंगलौर निवासी सुभाषिनी वसंथ को प्रतिष्ठित नीरजा भनोट अवॉर्ड से सम्मानित किया। अवार्ड में 1.50 लाख रुपए नकद, एक प्रशस्तिपत्र और एक ट्रॉफी सुभाषिनी वसंथ को भेट की गई।
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

3 of 7
इस मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि नीरजा भनोट ने अपनी जिदंगी दांव पर लगाकर विमान में मौजूद 359 लोगों की जिदंगी बचाई थी। यह एक बहुत ही साहस भरा कार्य है। अवार्ड लेने के बाद सुभाषिनी वसंथ ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर नीरजा मूवी डायरेक्टर राम माधवानी और निर्माता अतुल कासबेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

4 of 7
सोनम ने कहा कि मुझे इस अवॉर्ड को प्राप्त करने पर गर्व है जो कि नीरजा भनोट के दृढ़ विश्वास और समर्पण की भावना को प्रतिनिधत्व प्रदान करता है और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का हौंसला प्रदान करता है। एक महिलाओं को अपनी जंदगी में हमेशा मुश्किल स्थितियों का सामना करना पड़ता है और उसे उनका मुकाबला भी करना चाहिए। उसे पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

5 of 7
सोनम ने कहा कि सुभाषिनी वसंथ वसंथारत्नम फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अपने पति कर्नल वसंथ वी. की याद में शुरू किया था, जिन्हें 2008 में मृत्यु उपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला करते हुए अत्यंत बहादुरी का परिचय दिया था और अपना बलिदान दिया था।
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

6 of 7
सोनम ने कहा कि अपनी व्यक्तिगत क्षति ने सुभाषिनी को एक ऐसी फाउंडेशन स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जो कि देश की सेवा के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों के जीवन-यापन में मदद के लिए एक मदद प्रक्रिया तैयार करती है। फाउंडेशन द्वारा महिलाओं और उनके बच्चों को शिक्षित कर सशक्त किया जाता है और उन्हें भावनात्मक, कानूनी और वित्तीय परामर्श प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड

7 of 7
सोनम ने बताया कि वार्षिक नीरजा भनोट अवॉर्ड को 1990 में बहादुर सीनियर फ्लाइट पर्सर नीरजा भनोट की याद में स्थापित किया गया था, जिन्होंने सितंबर, 1986 में कराची एयरपोर्ट पर एक पैन एम विमान के अपहरण के मौके पर अपनी कुर्बानी देकर सैंकड़ों जिंदगियों की रक्षा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें