विक्की डोनर फेम आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने बॉलीवुड की दुनिया से जुड़े अहम सीक्रेट्स पर एक बुक लिखी है। इस बुक को चंडीगढ़ में भी लांच कर दिया गया है।
विज्ञापन
'विक्की डोनर' की पत्नी ने खोले बॉलीवुड के बड़े सीक्रेट
2 of 6
बुक का नाम है 'क्रैकिंग द कोड'। ताहिरा के मुताबिक यह बुक बॉलीवुड में एंट्री करने वाले स्ट्रगलर्स का मार्गदर्शन करेगी। आयुष्मान खुराना ने इस किताब का विमोचन लैंडमार्क में किया। उनके संग उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी थीं।
विज्ञापन
'विक्की डोनर' की पत्नी ने खोले बॉलीवुड के बड़े सीक्रेट
3 of 6
आयुष्मान ने एलांते मॉल में लैंडमार्क में आयोजित कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह किताब उन्होंने अपने बॉलीवुड के स्ट्रगल पर लिखी है, लेकिन किताब के माध्यम से उन्होंने अपने जीवन के बारे में लिखने का कोई प्रयास नहीं किया है बल्कि इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा स्ट्रगलर्स को सही दिशा मिल सके।
'विक्की डोनर' की पत्नी ने खोले बॉलीवुड के बड़े सीक्रेट
4 of 6
आयुष्मान खुराना ने कहा कि अब बॉलीवुड की एंट्री एकदम बदल गई है। पहले जहां नवोदित कलाकार स्टूडियो के भीतर नहीं जा पाते थे वहीं अब ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बाद एंट्री कर सकते हैं। आयुष्मान खुराना ने कहा कि इस किताब के लिए उनकी पत्नी ताहिरा ने उनका काफी साथ दिया। यह किताब कुल 136 पेज की है।
विज्ञापन
'विक्की डोनर' की पत्नी ने खोले बॉलीवुड के बड़े सीक्रेट
5 of 6
आयुष्मान खुराना आईफा अवार्ड के लिए उत्साहित हैं। जल्द ही आबरा का डाबरा रिलीज होने वाली है। खुराना ने किताब में उस पत्र का जिक्र किया है जिसमें शाहरुख को अपने बारे में बताकर मदद की मांगी थी। आयुष्मान ने पहले शाहरुख खान को यह ध्यान दिलाया था कि उनसे वह कसौली में माया मेमसाब की शूटिंग के दौरान मिले थे और अब वह अपना कैरियर फिल्मों और आरजे के माध्यम से बनाना चाहते हैं।
'विक्की डोनर' की पत्नी ने खोले बॉलीवुड के बड़े सीक्रेट
6 of 6
आयुष्मान बताते हैं कि यह किताब हकीकत से रूबरू करवाएगी। बॉलीवुड में किस तरह की समस्याएं पेश आती हैं यह किताब का मुख्य विषय है। आयुष्मान ने बताया कि जब वह बॉलीवुड गए तो उनको भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। मेरे पास समय कम होता था। इसलिए मैं ताहिरा को व्हाट्सऐप पर ही कंटेट दे देता था।