फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के पहले भी ऐसे 10 रिकार्ड, जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल

Sun, 22 Jan 2017 04:49 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
युवराज सिंह के 10 रिकार्ड - फोटो : File Photo
आज भले ही युवराज सिंह ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, लेकिन आज से पहले भी युवराज के ऐसे 10 रिकार्ड देखिए जिन्हे तोड़ पाना बेहद मुश्किल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
युवराज सिंह - फोटो : PTI
चंडीगढ़ में 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवराज सिंह ने अक्तूबर 2000 में पहला वनडे खेला। हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधे युवराज ने 40 टेस्‍ट, 295 वनडे और 55 टी20 मैच भारत के लिए खेले हैं। टेस्‍ट मैचों में उनके नाम पर 1900 रन (तीन शतक), वनडे मैचों में 8494 रन (14 शतक) और टी20 मैचों में 1134 रन हैं।
विज्ञापन

3 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग युवराज के पसंदीदा खेल थे और युवराज दोनों भी खेल अच्छा ही खेलते थे। युवराज ने अन्तराष्ट्रीय अंडर 14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती, लेकिन उनके पिता ने उनके सारे मेंडल्स फेक दिए थे और कहा था की वे सिर्फ क्रिकेट पर ही ध्यान दें। उनके पहले कोच उनके पिता योगराज सिंह ही रहे हैं।

4 of 10
युवराज सिंह - फोटो : PTI
2007 के 20-20 word cup में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवराज सिंह ने 6 बाल पर 6 छक्के लगाकर पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। इससे पहले यह सीनियर क्रिकेट में ऐसा 3 बार हो चुका था. लेकिन पहली बार टी20 में और पहली बार ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में हुआ था, अभी तक टी-20 क्रिकेट में ये रिकार्ड कोई नहीं तोड़ पाया।
विज्ञापन

5 of 10
युवराज सिंह - फोटो : Youtube
नेटवेस्ट का फाइनल युवराज के करियर का एतिहासिक समय रहा। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान में 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 24 ओवरों में ही 146 पर 5 विकेट गिर चुके थे, फिर क्रीज़ पर मो. कैफ, युवराज का साथ देने आए और दोनों ने मिल कर 121 रन बनाए। उन्हीं की बदौलत भारत 2 विकेट से जीता।
विज्ञापन

6 of 10
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : PTI
सचिन के बाद युवराज दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने काउंटी टीम यॉर्कशायर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। युवराज का सीजन अच्छीं पारियों से शुरू हुआ था उस टी20 में युवराज ने 37 गेंदों में 71 रन, लीस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ बनाए थे। उसमे ही कैफ और सहवाग भारतीय थे जिन्होंने टी20 खेला था।
विज्ञापन

7 of 10
क्रिकेटर युवराज सिंह
वर्ल्डकप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 20 ओवरों के मैच में महज 12 गेंदों में अर्द्धशतक बना डाला था, जोकि अब तक का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इसके अलावा सेमीफाइनल मैच में औस्ट्रीलिया के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 70 रन बनाए थे। युवराज ने उस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा छक्का भी मारा था जो 119 मीटर का था।

8 of 10
युवराज सिंह
तीनों कप में भाग लेने वाले युवराज ऐसे पहले खिलाडी बने थे। ICC अंडर 19 वर्ल्ड कप 2000 में, टी20 वर्ल्ड कप 2007 में और वर्ल्ड कप 2011 में। भारत ये तीनों वर्ल्ड कप जीता। युवराज का अहम योगदान था। 2011 के वर्ल्ड कप में युवराज मैन ऑफ़ दी सीरीज रहे और 2011 के वर्ल्ड कप में वे 4 बार मैन ऑफ़ दी मैच भी रहे।

9 of 10
युवराज सिंह
Yuvraj Singh पहले ऐसे ऑलराउंडर है जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाए, 15 विकेट लीं। टी20 में 100 से ज्यादा छक्के मारने वाले वे पहले भारतीय बने थे। IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी भी अब तक युवराज ही रहे हैं। 2014 में युवराज की बोली 14 करोड़ लगी, 2015 में 16 करोड़, 2016 में भी महंगे बिके।
विज्ञापन

10 of 10
युवराज - फोटो : SELF
बचपन में युवराज ने बाल कलाकार के रूप में पंजाबी फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म जंबों में युवराज की आवाज ली गई। वैसे तो युवराज ने तीनों फॉर्मेट टेस्‍ट, वनडे और टी-20 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्‍व किया लेकिन उन्‍हें शार्टर फॉर्मेट में सफलताएं ज्‍यादा मिली। टेस्ट के तीनों शतक पाकिस्तान के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें