फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ से एक दिन पहले खत्म हो गया 'वंश', बेटे का शव देखकर बेहोश हुई मां, दर्दनाक तस्वीरें

Sat, 27 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
करवा चौथ से एक दिन पहले महिला को भगवान ने ऐसा दर्द दिया, कि वो पत्थर बनकर रह गई। पति की लंबी उम्र की कामना कर रही थी, 'वंश' ही खत्म हो गया। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
हादसा हरियाणा के पानीपत में हुआ। भैयादूज से 10 दिन पहले खत्म हो गया 'वंश' और 6 साल के बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गई। घर से महज दस कदम की दूरी से माता-पिता के इकलौते बेटे छह साल के वंश को मौत आकर ले गई। बहन के साथ स्कूल से घर आ रहे पहली कक्षा के छात्र वंश की जान ओवरलोड ट्राली ने ले ली। ट्राली का टायर फटने से उसका वाल्व वंश के सिर के आरपार हो गया, और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, साईं कॉलोनी में उझा गेट पर मारबल के पत्थरों से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली सहित जा रहा था। इसी वक्त वंश अपनी 10 साल की बहन के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। जैसे ही ट्राली बच्चों की बगल में आई एक टायर फट गया। धमाका हुआ और टायर से निकला वाल्व वंश के सिर से आरपार हो गया। बच्चा मौके पर ही जमीन पर गिर गया और उसकी हालत देखकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मासूम की मां मौके पर पहुंची। बेटे का खून से लथपथ शव देखकर वह बेहोश हो गई।

4 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
मेरी जगह भगवान लेने चले गए मेरे बच्चे को    
वंश और उसकी बहन को जिस जगह स्कूल वैन छोड़कर जाती थी, उस जगह बच्चों की मां सोनम पहले ही खड़ी होकर उनके आने का इंतजार करती थी। करवा चौथ की तैयारी के चलते मां को घर पर काम था। इसी वजह से वह बच्चों को लेने नहीं गई। मां रोते हुए बोली की मुझे क्या पता था कि मैं अपने बच्चे को जिस दिन लेने नहीं जाऊंगी, उस दिन उसे भगवान लेने आ जाएंगे। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के चलते मासूम की मौत का होना बड़ी घटना है। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
टायर फटने की आवाज सुनते ही दौड़ पड़ी थी मां
रोती-बिखलती मां सोनम ने बताया कि वह टायर फटने की आवाज सुनकर गली में पहुंची। वहां पर उसकी बेटी सिया खड़ी थी और बेटा खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बेटी सहमी हुई थी। बेटे को खून से लथपथ देखकर सोनम बेहोश होकर गिर गई। मां को कॉलोनी के लोग सामान्य अस्पताल लेकर गए। इसके बाद वह होश में आई, लेकिन बेटे को याद कर सोनम बार-बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानीपत में सड़क हादसा
जल्द करेंगे आरोपी को गिरफ्तार
आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की तलाश की जा ही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। हादसा दुखद है।
- नवीन संधू, थाना चांदनी बाग प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें