फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ब्रेक ने खत्म कर दीं 6 जिंदगियां और मचाई तबाही, हादसे की असली वजह आई सामने

Sun, 19 Feb 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
एक ब्रेक लगी और वो हो गया कि 6 जिंदगियां पल में खत्म हो गई। उसके बाद हाइवे पर तबाही का वो मंजर देखने को मिला, जिसने रूह तक हिला कर रख दिया।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर सामने से आ रही कार को देखकर ट्राला चालक ने ब्रेक लगाई। उसकी स्पीड स्लो होते देखकर पीछे से आ रही बस ने भी ब्रेक लगाई और संतुलन बिगड़ने के कारण ट्राले से जा भिड़ी। बस के पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी ब्रेक लगाई और पीछे से वो बस में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त कि बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
इस हादसे में 6 लोगों की जिंदगियां खत्म कीं, वहीं 19 लोग गंभीर घायल हो गए। उसके बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग, पुलिस और पूरा प्रशासनिक अमला घायलों की जान बचाने में जुटा था। आईजी व डीसी तक मौके पर थे। बस सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय साइकिल पर जा रहा संगवाड़ी गांव निवासी मोहन (50) की बस की चपेट में आ गया, उसे अस्पताल में दम तोड़ा।

4 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। कुछ घायलों को रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीन अन्य मृतकों की पहचान साहिल पुत्र संजय, दिवान और दिल्ली निवासी मोहनलाल के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शी सूबेदार साधूराम ने बताया कि ट्राला ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो पीछे ड्राइवर ने बस को ओवरटेक का प्रयास किया, मगर बस आधा हिस्सा ट्राले से टकरा गया, जिससे दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस बीच में से दो फाड़ गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। कई सवारियां बस से उछलकर बाहर आकर गिरी। एक व्यक्ति बस से करीब 20 फीट जाकर गिरा, जिसकी दोनों आंखें बाहर निकली हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मदद के लिए दौड़े आए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को अस्पताल तक पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर्स मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि एक घंटे तक कोई कुछ भी नहीं समझ सका। घायल और मृतक सड़कों पर पड़े थे। कई के शरीर खून से लथपथ था। सभी लोग बस घायलों को पहुंचाने में लगे थे। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही लोग अपने-अपने निजी वाहनों से इन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में लगे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही शुरू में थोड़ी सी अव्यवस्था के बाद ट्रॉमा सेंटर में पूरा अस्पताल प्रशासन घायलों के उपचार में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेवाड़ी में सड़क हादसे में लोगों की मौत
सीएमओ पांच एंबुलेंस, दो डॉक्टर और पांच ईएमटी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार सात डॉक्टरों के साथ ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए जुट गए। छुट्टी पर गए सभी डॉक्टरों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर बुलाया गया। करीब आधे घंटे हाईवे जाम रहा। दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन देर रात तक भी बस चालक एवं परिचालक का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें