गुरमीत राम रहीम के समधी और कांग्रेस उम्मीदवार की चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। आज सवेरे 3 और ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 9
बठिंडा शहर में धमाका
पंजाब के बठिंडा में बीती रात करीब साढ़े 8 बजे हुए इस धमाके में दो आदमियों और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से तीन बच्चों की आज मौत हो गई। वहीं घटना की जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मौड़ मंडी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद बुधवार को पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने घटनास्थल का दौरा किया। यहा उन्होंने कहा कि उक्त घटना की जांच एनआईए करेगी और इस घटना में किसी आंतकवादी संगठन का हाथ होने से इंकार नही किया जा सकता। इस मौके उनके साथ मौजूद कांग्रेसी उमीदवार हरमंदर सिंह जस्सी को डीजीपी ने उनकी सुरक्षा हेतु आश्वान देते हुए कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस की ओर से एक विशेष वाहन मुहैया करवाया जाएगा।
4 of 9
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदर जस्सी की चुनावी सभा में इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि दो किलोमीटर तक इनकी गूंज सुनाई दी। एक के बाद एक हुए लगातार तीन धमाके हुए। प्रेशर कुकर बम के जरिए हमला हुआ और इसे एक कार में रखा गया था। धमाके के वक्त इस कार के नजदीक से गुजर रहे दो आदमियों और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतकों में कांग्रेस उम्मीदवार का रिश्तेदार पाली बताया जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
मौड़ मंडी में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
पहला धमाका उस समय हुआ, जब जस्सी चुनावी सभा से अपनी फॉर्च्युनर कार में बैठकर जाने लगे। ये कार जस्सी की गाड़ी के पास ही खड़ी थी। उसके बाद दो और धमाके हुए। जस्सी का ड्राइवर गाड़ी तेजी से आगे ले गया तो कार पर फायरिंग भी हुई। 3 गोलियां जस्सी की गाड़ी की पिछली विंडो में लगीं। जस्सी ने भागकर जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी पर गोली चलाने वालों को नहीं देखा।
विज्ञापन
6 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर जस्सी के चालक विक्की ने बताया कि पहला धमाका होते ही उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। धमाका इतना जोरदार था कि 12 फीट ऊपर 11 केवी की बिजली लाइन टूट गई और एक किलोमीटर तक घरों के शीशे और दरवाजे तक हिल गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, प्रेशर कुकर और नट-वोल्ट बरामद किए हैं। जांच के लिए एक्सप्लोसिव की फारेसिंक टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन
7 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल मारुति कार पर पीबी05सी-8973 नंबर प्लेट लगी थी। जांच में पाया गया कि ये नंबर फिरोजपुर जिला के जीरा कस्बे के मेन बाजार में रहने वाले खैराती लाल के 1995 मॉडल स्कूटर का था। इसकी आरसी भी 25 जुलाई 2010 को एक्सपायर हो चुकी है। जीरा में जब खैराती लाल की जांच की गई तो पाया कि बाजार में खैराती लाल नाम के 6 लोग रहते हैं।
8 of 9
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
एसएसपी के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले कुकर में बैरिंग, नट-बोल्ट और नुकीली चीजें मिलीं। जिन्हें छर्रों के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कार के पास एक बाइक की बैटरी भी मिली, जिसे डेटोनेटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कहा जा रहा है कि विस्फोटक मारुति कार में था और कुकर को रिमोर्ट कंट्रोल के तौर पर इस्तेमाल किया गया होगा।
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
1991 के बाद पहली घटना: ये जनसभा डेरा सच्चा सौदा के प्रेमी हेमराज की आरके इंटरप्राइजज शॉप के बाहर हो रही थी। डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आतंकी हमले से इनकार नहीं किया जा सकता। बुधवार को फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि ब्लास्ट कैसे किया गया? 1991 के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी सभा में हमले की ये पहली घटना है। उस समय के बाद जितने भी चुनाव हुए, इस तरह के हमले नहीं हुए।