फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान गीता की शादी में बहनें करेंगी ऐसी डिमांड, दे नहीं पाएंगे जीजा जी

Sat, 19 Nov 2016 09:14 AM IST
हनी सोनी/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी - फोटो : अमर उजाला
20 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधने से पहले बुधवार को गीता की बान बैठ गई थीं। अमर उजाला से बातचीत में गीता ने शादी समारोह को लेकर कुछ खास तैयारियां साझा की। गीता ने बताया कि ससुराल में सामंजस्य स्थापित करने में उसे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि उनके परिवार की तरह ही पवन का परिवार भी अखाड़े से जुड़ा है। 
विज्ञापन

2 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गीता ने बताया कि बान बैठने के बाद उसने मैट से दूरी तो बना ली है मगर शादी वाले दिन तक सामान्य कसरत व जिम जारी रखेगी। मैट से दूरी बनाने का कारण उन्होंने हाथों में चूड़ियां होना बताया। गीता को ब्राइड लुक देने दिल्ली से मेकअप टीम पहुंचेगी। शादी से ठीक एक दिन पहले ही यह टीम गांव बलाली स्थित उनके घर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
गीता के हाथों पर मेहंदी भी यही टीम रचाएगी। शादी समारोह के लिए फोगाट बहनों ने शॉपिंग दिल्ली व बंगलुरु से की है। गीता की छोटी बहन अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट शादी में जहां लांचा पहनेगी तो वहीं विनेश फोगाट की वेडिंग ड्रेस फुल गाउन रहेगी। 

4 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
पवन से मखौल के लिए बबीता व विनेश भी तैयार: नीम झड़ाई, बार रुकाई से लेकर जूता छुपाई की रस्म को लेकर सभी फोगाट बहनें खासी उत्साहित है। पवन के साथ मखौल के लिए नेग (शगुन) का सहारा लेगी। बबीता व रितू फौगाट ने बताया कि इन रस्मों के लिए वो पवन से ऐसी डिमांड करेंगे जोकि नोटबंदी के चलते पूरी करना संभव ही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जीजा-साली की हर रस्म में जीत सालियों की ही होगी। शगुन की जो राशि उन्हें मिलेगी उसे पास न रखकर बैंक में ही डलवा देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
दो घंटे के लिए शादी समारोह में शरीक होगी दंगल टीम
दंगल फिल्म की पूरी टीम शादी समारोह में शरीक होगी। आमिर खान मुंबई से भिवानी तक चार्टर प्लेन में पहुंचेंगे तथा वहां से बलाली तक वाया रोड जाएंगे। आमिर खान का विवाह स्थल उत्सव वाटिका में पहुंचने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। गीता ने बताया कि वो दो घंटे ही शादी समारोह में रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
अखाड़े में अपने दमखम का लोहा मनवाने वाली पहली भारतीय ओलंपियन महिला पहलवान गीता फोगाट पाक कला में भी निपुण है। वह शादी के बाद ससुराल में रसोईघर में प्रवेश का दंगल जीतने की रणनीति भी तैयार कर चुकी है। गीता पहलवानी डिश (हलवा-खीर-चूरमा) अपने हाथों से तैयार करेगी। मटर-पनीर, पालक-पनीर व शाही पनीर की सब्जी में गीता के हाथ का तड़का फोगाट बहनों व सभी परिजनों को बेहद पसंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें